सऊदी अरब में झारखंड के युवक की मौत, पुलिस और एक्सटॉर्शन गैंग के बीच एनकाउंटर में गई जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 1, 2025

सऊदी अरब में झारखंड के युवक की मौत, पुलिस और एक्सटॉर्शन गैंग के बीच एनकाउंटर में गई जान

डेस्कः सऊदी अरब में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में झारखंड के युवक की मौत हो गई है। क्रॉस फायरिंग में झारखंड के 26 साल के युवक विजय कुमार महतो की मौत हो गई। मृतक विजय कुमार महतो गिरिडीह के डुमरी प्रखंड का रहने वाला था। झारखंड के श्रम विभाग ने सऊदी अरब में भारतीय दूतावास से संपर्क कर विजय के शव को गिरिडीह लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जयराम महतो की बिहार विधानसभा चुनाव में एंट्री, निर्दलीय विपिन कुमार यादव के लिए करेंगे रोड़ शो
झारखंड के श्रम विभाग के तहत माइग्रेंट कंट्रोल सेल टीम की नेतृत्व करने वाली शिखा लाकड़ा ने बताया कि विभाग को गिरिडीह के एक युवक की सऊदी अरब में मौत की सूचना मिली है। उसके शव को झारखंड लाने का अनुरोध प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास से संपर्क किया गया है। जेद्दा पुलिस अधिकारियों से औपचारिकताएं पूरी करने के लिए संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, ताकि कि मृतक के शव को उसे पैतृक गांव तक पहुंचाया जा सके।

See also  SSC CGL Result 2025: जेएसएससी सीजीएल का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

झारखंड राज्य का 25वां स्थापना दिवस होगा शानदार, 70 विधायक आवास का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन
प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने बताया कि गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड स्थित मध गोपाली पंचायत के दुधपनिया गांव का रहने वाला विजय कुमार महतो पिछले 9 महीनों से सऊदी अरब की एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। विजय ने 16 अक्टूबर को अपनी पत्नी बसंती देवी को वॉट्सऐप पर एक मैसेज भेजा था कि वह फायरिंग के बीच फंस गया है और उसे चोटें आई है। इसके बाद बसंती ने ससुराल के लोगों को इसकी सूचना दी। पत्नी को ये लग रहा था कि विजय का इलाज चल रहा है, उन्हें 24 अक्टूबर को कंपनी की ओर से बताया विजय की मौत हो गई है। अली ने बताया कि यह फायरिंग जेद्दा पुलिस और जबरन वसूली करने वाले गैंग के बीच हुई है।

See also  राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में अब निचली अदालत में चलेगा ट्रायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now