- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

जयराम महतो की बिहार विधानसभा चुनाव में एंट्री, निर्दलीय विपिन कुमार यादव के लिए करेंगे रोड़ शो

रांचीः डुमरी विधायक और जेएलकेएम के अध्यक्ष जयराम महतो की बिहार विधानसभा चुनाव में एंट्री हो गई है। शुक्रवार रात जयराम महतो बिहार के महनार विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार विपिन कुमार यादव उर्फ विपिन मुखिया उर्फ विपिन सर का प्रचार करने पहुंचे। लोकतंत्र की जननी वैशाली पहुंचने पर जयराम महतो का शानदार तरीके से स्वागत किया गया।

G4nAFKzbgAA2edc

झारखंड के 25वें स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, गृह सचिव वंदना दादेल ने लिया तैयारियों का जायजा
शुक्रवार को भारी बारिश के बीच सड़क मार्ग से जयराम महतो अपने कार्यकर्ताओं के साथ अपने दोस्त विपिन सर के चुनाव में भागीदारी देने बिहार के लिए निकले। झारखंड से बिहार के बीच जयराम महतो का कई जगहों पर स्वागत किया गया। महनार पहुंचने पर विपिन सर और उनके समर्थकों ने जयराम महतो का जोरदगार स्वागत किया। अपनी सादगी के लिए चर्चाओं में रहने वाले जयराम महतो और विपिन मुखिया एक ही थाली में खाना खाते हुए नजर आये।

See also  सिमडेगा जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ आये अविश्वास प्रस्ताव में वोटिंग को लेकर फंसा पेंच

G4nIfkfbQAMiUY8

लोहरदगा DC कुमार ताराचंद के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर बनाया गया फर्जी वॉट्सएप आईडी, लोगों को भेजे जा रहे हैं मैसेज
यही नहीं जब रात में विश्राम करने की बारी आई तो किसी होटल में सोने की जगह जयराम महतो अपने बॉडीगार्ड और कार्यकर्ताओं के साथ एजबेस्टर के एक छोटे से घर में सो गए। एक बिस्तर में चार लोगों के साथ सोकर जयराम महतो ने अपनी रात बिताई। शनिवार को जयराम महतो अपने दोस्त विपिन सर के समर्थन में महनार विधानसभा क्षेत्र में रोड़ शो करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now