रोशनी खलखो को जीताने के लिए बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू ने संभाला मोर्चा, सरकार पर बोला हमला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 19, 2026

aditya sahu roshni xalko

रांची। रांची नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। राजधानी के गंगा नगर, हरमू में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखोके समर्थन में आयोजित महिला सम्मेलन में आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला और महिलाओं से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

“रांची नगर निगम के घर-घर को रोशन करेंगी रोशनी खलखो”

आदित्य साहू ने कहा कि रोशनी खलखो एक जुझारू और संघर्षशील प्रत्याशी हैं, जो महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने बताया कि पिछले चुनाव में वे निर्विरोध पार्षद चुनी गई थीं और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी है।

साहू ने कहा, “रोशनी खलखो के दिल में रांची नगर निगम के घर-घर को रोशन करने का संकल्प है। वे जनभावनाओं पर खरी उतरेंगी और हर सुख-दुख में जनता की सहभागी बनेंगी।”

कानून-व्यवस्था पर सरकार घिरी

सभा में आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर महिला और बाल सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में दुष्कर्म, लूट और छिनतई की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

See also  झारखंड का PESA पूरे देश के लिए बनेगा मिसाल, मंत्रियों ने समझाया किस तरह होगा लागू

उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों की गुमशुदगी के मामले चिंताजनक हैं और पिछले छह वर्षों में हजारों बच्चे लापता हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के आंदोलन और चेतावनी के बाद कई बच्चों की बरामदगी का दावा करते हुए उन्होंने सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगाया।

“महिला सम्मान और सुरक्षा के लिए भाजपा प्रतिबद्ध”

आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा की सरकार ने महिलाओं को 33% आरक्षण दिया और गरीबों, दलितों व वंचित वर्गों के लिए कई योजनाएं लागू कीं। उन्होंने एक रुपये में 50 लाख रुपये तक की संपत्ति की रजिस्ट्री जैसी योजनाओं का भी उल्लेख किया।

उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया, “जो महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा दे, उसे ताकत दें। जो परेशान करे, उसे पराजित करें।”

भारी मतों से जीताने की अपील

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष वरुण साहू ने भी रोशनी खलखो को “बिस्किट छाप” पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित उम्मीदवार को जिताकर राज्य की “भ्रष्ट और निकम्मी सरकार” को सबक सिखाना जरूरी है।

See also  Jharkhand में तबादले का दौरा जारी, बड़े पैमाने पर झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

मंच संचालन मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने किया। सम्मेलन में सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now