श्रावणी मेले के दौरान बासुकीनाथ धाम में रूट लाइन का पंडाल टूटा, 6 श्रद्धालु घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 15, 2025

श्रावणी मेले के दौरान बासुकीनाथ धाम में रूट लाइन का पंडाल टूटा, 6 श्रद्धालुओं घायल

दुमकाः बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेला के पांचवें दिन पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश और सोमवार की देर रात मूसलाधार बारिश व तेज हवा के कारण कांवड़ियों की छाया के लिए रूट लाइन पर बनाया गया शेड गिर जाने से 6 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।घायल दो कांवड़ियों को दुमका के फूलझानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।

1200 675 24592852 thumbnail 16x9 dumka

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने किया कोर्ट में सरेंडर, धोखाधड़ी केस में पहुंची बेगूसराय की अदालत
रेफर किए गए श्रद्धालुओं में एक सहरसा जिले के डाक कांवड़िया मलखूब बम और दूसरी बिहार के नालंदा जिले के मोहम्मदपुर गांव की महिला श्रद्धालु रेणु देवी हैं। रेणु देवी को कमर में चोट आई है, जबकि मलखूब को पैर में चोट आई है। बासुकीनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करा रहे कांवड़ियों में बिहार के गया निवासी रेणु देवी का सिर फट गया है। उन्हें सीटी स्कैन के लिए भी रेफर किया गया है।वहीं, गया की सविता देवी के सिर में भी चोट आई है। गया के अशोक प्रजापति के दोनों पैरों में चोटें आई हैं। नालंदा के भदुवा गाँव निवासी प्रमिला देवी के हाथ और बाँह में चोटें आई हैं।

See also  PM मोदी की स्पीच के बिना लोकसभा से पास हुआ धन्यवाद प्रस्ताव,'अबोध बालक' वाले बयान पर जमकर हंगामा

नालंदा में भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ा पावापुरी फार्मेसी एंड जीएनएम कॉलेज का शैक्षिणिक भवन, हल्की बारिश में दीवार गिरी, बाल-बाल बचे छात्र
दरअसल, बासुकीनाथ धाम में कांवरियों को धूप और बारिश से बचाने के लिए पंडाल बनाया गया है। मंगलवार को कांवरिया मंदिर में प्रवेश के लिए रूट लाइन में जा रहे थे। इसी दौरान रूट लाइन में बनाया गया लोहे का एंगल और पंडाल अचानक गिर गया। पंडाल के गिरने से कई कांवरिया उसके नीचे दब गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मौके पर सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी की हालत स्थिर है।

JJMP सबजोनल कमांडर लवलेश गंझू ने किया सरेंडर, 5 लाख का दिया गया चेक, 50 मामलों में था वांछित
इस वर्ष रिंग रोड में तारा मंदिर मोड़ से शिव गंगा होते हुए बाबा आश्रम होते हुए दर्शनियाटिकर होकर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नया कांवड़िया पथ बनाया गया था।इसमें दुमका टेंट हाउस द्वारा कांवड़िया शेड लगाया गया है। सोमवार देर रात से लगातार हो रही बारिश और तेज हवा के कारण मिट्टी के कटाव के कारण शेड का पिलर ढह गया और शेड कांवड़ियों पर गिर गया।यह कांवड़िया शेड लगभग 400 फीट लंबा था। घटना के बाद तुरंत तिरपाल, बांस-बल्ला और लोहे के एंगल को हटाने की कार्रवाई की गई।

See also  झारखंड में 2019 दोहरा पाएगी बीजेपी? इस बार कई सीटों पर बदल चुका है समीकरण

कोल्हान में भारी बारिश का अलर्ट,नदियां उफान पर, चाईबासा-जमशेदपुर में स्कूलों को किया गया बंद
श्रावणी मेले के दौरान हुए हादसे के बाद दुमका के उपायुक्त ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण रूट लाइन शेड का एक हिस्सा गिर गया, जिससे 6 श्रद्धालु आंशिक रूप से घायल हुए। सभी को अविलंब प्राथमिक उपचार दिया गया। वर्तमान में श्रद्धालु स्वस्थ हैं l जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराये गये वाहन से 5 श्रद्धालु घर वापस लौट चुके हैं l

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now