गुमला-चैनपुर मेन रोड़ पर टांगीनाथ धाम से लौट रही बस पलटी, महिला और बच्चे की मौत, कई घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 12, 2026

गुमला-चैनपुर मेन रोड़ टांगीनाथ धाम से लौट रही बस पलटी, महिला और बच्चे की मौत, कई घायल

गुमलाः डुमरी प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल टांगीनाथ धाम से मुण्डन कार्यक्रम संपन्न कर लौट रही एक रिजर्व सवारी बस बुधवार को रायडीह थाना क्षेत्र के शंखमोड़ मांझाटोली स्थित पुराने शंख घाट मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई।इस भीषण सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम शिवम केशरी तथा बस में दबने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की पहचान नही हो सकी है। घटना से स्वजन में कोहराम मच गया।

रांची में देर रात बेकाबू थार ने 6 लोगों को कुचला, एक की मौत, 5 घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिमडेगा जिला के ठेठईठांगर से एक ही परिवार के रिश्तेदारों ने मुण्डन संस्कार हेतु मेहता नामक बस रिजर्व कर टांगीनाथ धाम गए थे। धार्मिक अनुष्ठान विधिवत तरीके से संपन्न करने के बाद सभी श्रद्धालु उसी बस से वापस सिमडेगा लौट रहे थे। इसी दौरान शंखमोड़ मांझाटोली के तीखा मोड़ पर चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और बस सड़क किनारे पलट गई।

See also  मेदिनीनगर बालिका गृह में बच्चियों का यौन शोषण, संचालक के घर दीपावली-छठ के दौरान हुआ गलत काम, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने जारी की अधिसूचना
हादसे में चार दर्जन से ज्यादा यात्री घायल
हादसे में चार दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में सरस्वती देवी (28), मनीषा कुमारी (15), संध्या देवी (30), ज्योति केशरी (42), संगीता देवी (35), आर्यन केशरी (18), प्रशांत कुमार (22), कृष्णा बड़ाईक (25), सोमरा सिंह (45), अयोध्या प्रसाद केशरी (70), मीरा देवी (55), किशोर प्रसाद केशरी (50), राहुल केशरी (40), सुनेना देवी (60), सबिता केशरी (35), रूपा देवी (27), आरती देवी (31), शशि कुजूर (30), फुलकुमारी देवी (40), प्रियंका कुमारी (30), अनिता देवी (50) व सुरेंद्र ठाकुर (45) सहित अन्य शामिल हैं।

BJP विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी पर अलकतरा घोटाले में आरोप तय, CBI के स्पेशल कोर्ट की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए। ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह पहुंचाने में सहयोग किया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डा राजीव कुमार व एएनएम टीम द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद सभी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में डीआरडीए निदेशक विद्या भूषण कुमार, डीएस डा अनुपम किशोर डटे रहे। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया।

See also  पटना में हर्निया का नाम लेकर 6 महिलाओं की बच्चेदानी निकाल ली,आयुष्मान भारत योजना के पैसे हड़पने के लिए ‘एवर्स अस्पताल’ का बड़ा खेल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now