कोल्हान में भारी बारिश का अलर्ट,नदियां उफान पर, चाईबासा-जमशेदपुर में स्कूलों को किया गया बंद

कोल्हान में भारी बारिश का अलर्ट,नदियां उफान पर, चाईबासा-जमशेदपुर में स्कूलों को किया गया बंद

चाईबासाः कोल्हान में लगातार बारिश से नदियां उफान पर है। मंगलवार को भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। चाईबासा-जमशेदपुर में भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

जमशेदपुर में 15 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी, मंगलवार को सभी स्कूल रहेंगे बंद, डीसी ने दिए निर्देश
प्रशासन ने नीचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया है और उनसे नदियों के आसपास नहीं जाने का अनुरोध किया है। लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कई जगह छोटे पुल-पुलियों पर नदी का पानी आ गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जरूरत नहीं हो तो वो घर से बाहर नहीं निकले। अगले दो दिनों तक भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट घोषित किया गया है।

 

See also  रांची में सोमवार शाम से देर रात तक हुई झमाझम वर्षा, बुधवार को झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश के आसार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now