बिहार में पछुआ हवा ने फिर बढ़ाई ठंड, पटना सहित कई जिलों में छाए रहेंगे बादल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 12, 2026

बिहार में पछुआ हवा ने फिर बढ़ाई ठंड, पटना सहित कई जिलों में छाए रहेंगे बादल

पटनाः बिहार का मौसम पछुआ हवा के कारण शुष्क बना रहेगा। पटना सहित ज्यादातर भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ सुबह शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा। तापमान में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

Bharat Bandh on 12th Feb: केंद्र सरकार के चार लेबर कोड के खिलाफ ट्रेड यूनियनों की हड़ताल
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सिवान के जीरादेई में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक हजार मीटर पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई।

पटना के चर्चित शिक्षक गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी, कोचिंग में घुसकर बदमाश ने दी चेतावनी, CCTV में कैद हुई फुटेज
कैमूर का तापमान सर्वाधिक
पटना के अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस एवं 30.5 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को पटना सहित आसपास इलाक़ो का मौसम शुष्क बने होने के साथ सुबह शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहा। राज्य के ज्यादातर भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे।
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर            अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
पटना                26.6                  13.6
गया जी             27.6                   10.6
भागलपुर           26.5                   10.6
मुजफ्फरपुर      25.8                     13.7

See also  बिहार में अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा आंधी-पानी का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now