मध्यप्रदेश के नेताजी की अच्छी फोटो के चक्कर में गड्ढे में गिर पड़े… प्रफुल्ल श्रीवास्तव मंदिर की नींव में भर रहे थे गारा

सिवनीः मध्यप्रदेश के नेता जी समाजसेवा तो करते हैं लेकिन इस सेवा के बदले रील भी बनाते हैं । इसी रील के चक्कर में नेता जी छह फीट गहरे गड्ढे में जा गिरे । जी हां मामला सिवनी जिले का है जहां डॉक्टर प्रफुल्ल श्रीवास्तव फोटो खींचवाने के चक्कर में गड्ढे में जा गिरे । 

राहत की बात ये रही नेताजी को गहरी चोटें नहीं आई । दरअसल हुआ ये कि सिवनी एक मंदिर का निर्माण हो रहा था इसी दौरान डॉक्टर प्रफुल्ल श्रीवास्तव नींव में गारा डालने पहुंचे । उनके साथ फोटोग्राफर भी था । पहला तसला गारा डाला तो तस्वीर अच्छी नहीं आई । नेता जी ने कहा दोबारा खींचो और फिर तसला मांगा.. बस क्या था जिस ईंट  पर नेताजी खड़े थे वो टूट गई और वे नींव में ही गिर गए । आनन-फानन में किसी तरह से नेता जी को निकाला गया ।

सोशलम मीडिया पर सिवनी के प्रफुल्ल श्रीवास्तव का वीडियो वायरह है और लोग तरह तरह से इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं  ।

See also  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का झारखंड दौरा, 28 मार्च को IIM के दीक्षांत सामारोह में होंगे शामिल, उलिहातू भी जायेंगे

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now