रामगढ़ में कोयला कारोबारी गजानन प्रसाद के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV कैद हुई वारदात

रामगढ़ में कोयला कारोबारी गजानन प्रसाद के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV कैद हुई वारदात

रामगढ़ः अपराधियों ने रामगढ़ के बड़े कोयला कारोबारी गजानन प्रसाद के घर पर बुधवार की रात फायरिंग की। गजानन प्रसाद का घर पतरातू थाना क्षेत्र के सरिया टोला में है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 8 से 9 राउंड गोलियां चलाई गईं। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा और लोग जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए।ग्रामीणों का कहना है कि अपराधी सियाल सोनदा बस्ती की तरफ से आए थे। वे सीधे गजानन प्रसाद के घर के पास पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर फरार हो गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

रांची में देर रात बेकाबू थार ने 6 लोगों को कुचला, एक की मौत, 5 घायल
सेल संचालक के घर पर भी बरसी गोलियां
चौंकाने वाली बात यह है कि बदमाशों ने सिर्फ एक घर को निशाना नहीं बनाया। जानकारी के अनुसार, सेल संचालक नीतीश कुमार के आवास पर भी दनादन गोलियां चलाई गईं। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने छोटे और बड़े दोनों तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया।इसके अलावा सोनदा बस्ती के मुख्य चौक और एक दुकान के पास भी फायरिंग की गई। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोग रातभर सहमे रहे।

See also  रामगढ़ के पतरातू में एमजी कंस्ट्रक्शन के गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

अवैध संबंध छिपाने के लिए मां ने कर दी नाबालिग बेटे की हत्या, ममेरे भाई के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर हुआ मर्डर
सड़क पर बिखरे मिले खोखे, पुलिस ने घेरा इलाका
घटना के बाद जब लोग बाहर निकले तो सड़क पर गोलियों के कई खोखे बिखरे मिले। सूचना मिलते ही पतरातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने कई खोखे बरामद कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now