भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने किया कोर्ट में सरेंडर, धोखाधड़ी केस में पहुंची बेगूसराय की अदालत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 15, 2025

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने किया कोर्ट में सरेंडर, धोखाधड़ी केस में पहुंची बेगूसराय की अदालत

डेस्कः भोजपुरी एक्ट्रेस एवं सिंगर अक्षरा सिंह ने मंगलवार को बिहार के बेगूसराय डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दो साल पुराने धोखाधड़ी के एक मामले में अदालत ने उन्हें जमानत भी दे दी। बेगूसराय जिला न्यायालय के जज ओम प्रकाश ने उन्हें 10 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा करने कर दिया। अप्रैल 2025 में अदालत ने अक्षरा सिंह और उनके पिता विपिन सिंह को समन जारी करते हुए कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया था।

शुभांशु शुक्ला ने धरती पर की वापसी, 18 दिन बाद स्पेस से आए वापस,समुद्र की सतह पर उतरा अंतरिक्ष यान
रिपोर्ट्स के अनुसार बेगूसराय कोर्ट में अक्षरा सिंह के पहुंचने की सूचना पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। अभिनेत्री को देखने के लिए अदालत के बाहर लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। हालांकि, अदालत में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। इस मामले में अक्षरा सिंह की ओर से जमानत की याचिका दाखिल की गई थी। इस पर सुनवाई करते हुए जज ने उन्हें निजी मुचलके पर बेल दे दी।

See also  नीतीश कैबिनेट में 30 एजेंडों पर लगी मुहर, जेपी सम्मान योजना के तहत पेंशन दरों में बढ़ोतरी

नीतीश कैबिनेट में 30 एजेंडों पर मुहर, BLO का मानेदय 6 हजार, एक करोड़ नई नौकरी को मंजूरी
क्या है मामला
यह मामला शिवेश मिश्रा नाम के शख्स ने दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि अक्टूबर 2023 में अक्षरा सिंह को समस्तीपुर में एक निजी कार्यक्रम में बुलाया था। दो घंटे सिंगिंग प्रोग्राम के लिए उन्हें 5.51 लाख रुपये दिए गए थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अक्षरा सिंह उस कार्यक्रम में नियत समय से ढाई घंटे की देरी से पहुंचीं थीं। फिर महज आधा घंटा कार्यक्रम करने के बाद वह वहां से चली गईं। उन्होंने माइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।

‘5 करोड़ रुपए या मेरे साथ हनीमून?’ लड़की का अजीब सवाल, इंटरनेट पर बौराए लोग?
पीड़ित का कहना है कि उन्होंने अक्षरा को रुकने के लिए कई बार आग्रह भी किया, लेकिन वह नहीं मानीं। बाद में शिवेश मिश्रा की ओर से पैसा रिफंड करने को कहा गया। मगर अक्षरा सिंह ने राशि भी नहीं लौटाई। इसका बाद शिवेश ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।

See also  बिहार में पुलिस एनकाउंटर में अपराधी सोनू यादव की मौत, सीवान में पूर्व MLC मनोज सिंह के भांजे की हत्या में था शामिल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now