मंईयां योजना के लाभुकों की रोकी गयी राशि देने की तैयारी, होली से पहले फरवरी की राशि अकाउंट में किया जाएगा ट्रांसफर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 12, 2026

मंईयां योजना के लाभुकों की रोकी गयी राशि देने की तैयारी, होली से पहले फरवरी की राशि अकाउंट में किया जाएगा ट्रांसफर

रांचीः झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कई लाभुकों को शुरू में लाभ मिला, लेकिन तीन-चार किस्त मिलने के बाद अब राशि नहीं मिल रही है। अब सरकार की ओर से उन्हें दोबारा राशि देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। राज्य भर से शिकायतें मिल रही थीं कि बड़ी संख्या में ऐसे लाभुक हैं, जो योजना का आवश्यक मापदंड पूरा करते हैं, उन्हें प्रारंभ में राशि भी दी गयी थी, लेकिन उसके बाद अचानक किसी कारणवश भुगतान बंद हो गया। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने इसे लेकर सभी जिलों से जानकारी मांगी है। निदेशक ने ऐसे लाभुकों की विस्तृत जानकारी देने का निर्देश दिया है।

झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने जारी की अधिसूचना
योग्य लाभुकों को पुनः राशि दी जा सकेगीः निदेशालय की ओर से कहा गया है कि लाभुकों के कागजात में सुधार किया जायेगा। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है।
विसंगतियों का होगा हलः लाभुक योजना की आवश्यक शर्तो को पूरा करते हैं, तो विसंगतियों को दूर किया जायेगा।

See also  बिहार में कई IAS अधिकारियों का तबादला, आनंद किशोर का कद और बढ़ा

BJP विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी पर अलकतरा घोटाले में आरोप तय, CBI के स्पेशल कोर्ट की कार्रवाई
होली से पहले मिलेगी राशि
मंईयां योजना के लाभुकों को फरवरी की राशि होली से पहले मिल जायेगी। इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने जिलों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किया है। इस माह के अंत तक सभी लाभुकों के बैंक खातों में एक माह की राशि ट्रांसफर कर दी जायेगी। पिछले माह राज्य में 51.02 लाख लाभुकों को राशि ट्रांसफर की गयी थी और राशि जिलों को दी जा चुकी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now