झारखंड में गिरे बड़े-बड़े ओले, 4 दिन लगातार बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट; 50 की रफ्तार से चलेगी हवा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 19, 2025

आज से 20 जुलाई तक रांची सहित 10 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

Jharkhand Mausam: झारखंड में कहीं आंधी-बारिश और ओलावृष्टि तो कुछ जिलों में गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। रांची के अलावा झारखंड के कुछ हिस्सों में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश और ओलों की बौछार ने आम लोगों को नुकसान पहुंचा है। रांची में 45 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा और 50-50 ग्राम वजनी ओलों से एस्बेस्टस की छतों में छेद हो गए।

कुछ स्थानों पर फसलों, सब्जियों आदि को भी नुकसान की खबर है। हालांकि बारिश के कारण राज्य के कई जिलों के अधिकतम तापमान में 2 से 10 डिग्री तक की गिरावट आई है। रांची का अधिकतम तापमान 2 डिग्री तक नीचे आया है। वहीं, अगले चार दिन तेज हवा के साथ बारिश का भी पूर्वानुमान है। पलामू और आसपास के जिलों में मौसम में बदलाव की उम्मीद नहीं है।

See also  झारखंड में कश्मीर जैसे हालात, एक हफ्ते में 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट जारी

50 हजार में बुलाए किलर, पत्नी के आशिक ने पति को मरवा दिया; सनसनीखेज मर्डर का खुलासा

मौसम विभाग के अनुसार रांची समेत राज्य में 22 अप्रैल तक पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार जिलों को छोड़कर शेष जिलों में मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा।

ओलावृष्टि से किन चीजों को हुआ है नुकसान

ओलावृष्टि से दर्जनों गांव के घरों को नुकसान हुआ है। हेथु, हराटांड़, हुंडरू, पोखरटोली, खोखमा टोली, घाघरा, छोटा घाघरा, गड़हा टोली, डारीढ़ीपा, चंदाघासी, कुटे, लटमा समेत शहरी क्षेत्रों के घरों में भी क्षति।

गांवों और आसपास में ओलावृष्टि से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। खेतों में लगे फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। बैंगन, टमाटर, पत्तागोभी, भिंडी और लत्तर वाली सब्जियां खराब हो गई हैं।

नाबालिग छात्र को फंसाया, फिर स्कूल में ही बनाए से’क्स संबंध; टीचर हुई गिरफ्तार

संताल व कोयलांचल में दो लोगों की मौत

रांची के अलावा संताल व कोयलांचल के भी कुछ इलाके में रुक-रुक कर बारिश हुई। ठनका की चपेट में आने से गिरिडीह में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं गोड्डा में शेड गिरने से उसके अंदर छिपे एक बच्चे की जान चली गई। गोड्डा में हुए हादसे में दो अन्य घायल भी हुए हैं, जन्हिें भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

See also  Jharkhand Weather: ठंड का कहर जारी, इस तारीख से झारखंड के लोगों को मिलेगी राहत; शीतलहर का अलर्ट

रांची के इन इलाकों में जमकर गिरे ओले

राजधानी रांची के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई। कई जगहों पर सौ से दो सौ ग्राम वजन के ओले गिरने की खबर है। रांची के कोकर, कांटाटोली, सामलौंग, नामकुम, चुटिया, लोअर चुटिया, मेन रोड, डोरंडा, घाघरा, छोटा घाघरा, हिनू, हवाई नगर, सिंहमोड, हटिया, तुपुदाना, कांके रोड आदि इलाकों में बड़े-बड़े ओले गिरे।

झारखंड से होकर गुजर रहे सिस्टम का प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के दक्षिणी भाग से लेकर झारखंड तक निम्न दबाव का ट्रफ बना हुआ है। यह ट्रफ हरियाणा और उत्तर प्रदेश के ऊपर से साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ गुजर रहा है। वहीं, एक अन्य सिस्टम झारखंड से असम के मध्य तक कायम है। इसी सिस्टम के चलते झारखंड के अलग-अलग जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है।

एक आदिवासी मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा पर बीजेपी को तकलीफ- विनोद पांडेय, प्रतुल शाहदेव ने हेमंत की यात्रा को बताया पर्यटन

See also  मोबाइल के विवाद में खत्म हो गई तीन जिंदगियां, मां ने दो बच्चों के साथ दे दी जान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now