पश्चिम बंगाल का नाम बदलेगा, 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव, देश में अब तक 6 राज्यों का नाम बदला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 23, 2026

पश्चिम बंगाल का नाम बदलेगा, 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव, देश में अब तक 6 राज्यों का नाम बदला

DESK: पश्चिम बंगाल का नाम बदलने को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य का नाम अंग्रेजी में भी ‘पश्चिम बंग’ रखे जाने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और 9 दिसंबर को विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया जाएगा। यह फैसला कोलकाता में राज्य सचिवालय में सीएम शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद लिया गया। देश में अब तक 6 राज्यों के नाम बदल चुके हैं। आखिरी बार 2026 में केरल का नाम बदलकर केरलम किया गया था।

BJP बोली- बांग्ला नाम बांग्लादेश से मिलता-जुलता
पश्चिम बंगाल का नाम ‘पश्चिम बंगा’ करने के पीछे BJP का मुख्य तर्क राज्य की ऐतिहासिक पहचान को बनाए रखना है। 1947 में बंगाल के बंटवारे के बाद इसका पश्चिमी हिस्सा भारत में रहा और पश्चिम बंगाल राज्य बना।
BJP का कहना है कि ‘पश्चिम बंगा’ नाम इस इतिहास और राज्य के गठन से जुड़ी पहचान को दर्शाता है। पार्टी के कुछ नेताओं ने ‘बांग्ला’ नाम पर भी आपत्ति जताई थी, क्योंकि यह बांग्लादेश के नाम से मिलता-जुलता है। ‘पश्चिम बंगा’ नाम पहले भी 1999 और 2011 में प्रस्तावित किया जा चुका है।

See also  कमजोर सीटों पर बीजेपी प्रभारी ने संभाली कमान, धनबाद, खूंटी, चाईबासा का करेंगे दौरा

राज्य का नाम बदलने की प्रक्रिया
विधानसभा में प्रस्ताव पारित होने के बाद, इसे संसदीय और कानूनी प्रक्रियाओं के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। भारत के संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत, किसी राज्य का नाम बदलने के लिए संसद द्वारा एक कानून बनाया जाना आवश्यक है। नाम को लेकर यह बहस कोई नई बात नहीं है। यह एक दशक से भी अधिक समय से चल रही है।

साल 2011 में, राज्य का नाम बदलकर “पश्चिम बंग” (Paschim Banga) या “पश्चिम बंगो” (Paschim Bango) करने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे केंद्र सरकार की मंजूरी नहीं मिली। कुछ साल बाद, इस मामले ने एक नया मोड़ लिया। 2016 और 2018 के बीच, तत्कालीन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने “बांग्ला” (Bangla) नाम का प्रस्ताव रखा और जुलाई 2018 में इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया। एक बार फिर, केंद्र सरकार ने इस बदलाव को मंजूरी नहीं दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now