50 हजार में बुलाए किलर, पत्नी के आशिक ने पति को मरवा दिया; सनसनीखेज मर्डर का खुलासा

Murder

कैमूरः बिहार के कैमूर जिले में अवैध संबंध के चलते हुई एक शख्स की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मोहनिया के रामगढ़ स्थित गांव में पिछले दिनों 50 साल के भोगा बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस केस में भोगा की पत्नी के प्रेमी मुन्ना पांडेय को गिरफ्तार किया है। पुलिस के सामने उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। मुन्ना ने बताया कि उसने भोगा को मरवाने के लिए उत्तर प्रदेश से दो सुपारी किलर को 50 हजार रुपये देकर बुलाया था।

मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को राजेश बिंद ने अपने पिता भोगा बिंद की हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने मुन्ना पांडेय और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और मुन्ना पांडेय के ठिकानों पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए।

See also  हनीट्रैप गैंग में वसूली करवाता था हेड कांस्टेबल; महिला और एक अन्य गिरफ्तार

नाबालिग छात्र को फंसाया, फिर स्कूल में ही बनाए से’क्स संबंध; टीचर हुई गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में आरोपी मुन्ना पांडेय ने बताया कि उसने भोगा बिंद को मरवाने के लिए यूपी से किलर बुलाए थे। उसने बताया कि भोगा की पत्नी से उसका अफेयर चल रहा था। जब भोगा को यह बात चली तो वह सार्वजनिक रूप से उससे गाली-गलौज करने लगा। इसी के चलते उसने अपनी प्रेमिका के पति को मरवा दिया।

पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी का हाथ होने से इन्कार कर दिया। एसडीपीओ ने बताया कि जांच चल रही है। अभी तक पुलिस को भोगा की पत्नी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले है। उन्होंने दावा किया कि आरोपी मुन्ना द्वारा हायर किए गए दोनों सुपारी किलर को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

एक आदिवासी मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा पर बीजेपी को तकलीफ- विनोद पांडेय, प्रतुल शाहदेव ने हेमंत की यात्रा को बताया पर्यटन

See also  हेमंत सोरेन को जेल में ही क्यों रहना पड़ेगा, समझिए कहां-कहां हुई भूल और कैसे मुख्यमंत्री रहते हुए उठाए ‘गलत’ कदम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now