हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, कटकमसांडी के डाटोखुर्द में हुई में भिड़त होने की सूचना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 23, 2026

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, कटकमसांडी के डाटोखुर्द में हुई में भिड़त होने की सूचना

हजारीबाग: जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाटोखुर्द गांव में अभी कुछ देर पहले हजारीबाग पुलिस और राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ होने की सूचना मिली है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वयं घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल मुठभेड़ किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसी के हताहत या घायल होने की सूचना है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों के घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद ही मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

See also  कटिहार में सांसद पप्पू यादव के एस्कॉर्ट गाड़ी का एक्सीडेंट, 5 लोग घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now