झारखंड में दम्पति के बीच झगड़े का खौफनाक अंत, पत्नी ने पति को कर दिया आग के हवाले

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 2, 2025

झारखंड में दम्पति के बीच झगड़े का खौफनाक अंत, पत्नी ने पति को कर दिया आग के हवाले

डेस्कः झारखंड में एक पत्नी ने अपने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आपस में हुए झगड़े के बाद पत्नी ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

स्कूल के प्रिंसिपल ने 7वीं क्लास की छात्रा को लिखा लव लेटर, कहा- “तुम्हे पत्नी बनाना है”
झारखंड के सिमडेगा जिले के एक गांव में झगड़े के बाद एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार शाम गिरदा के घने जंगल वाले इलाके में हुई। यहां एक पुलिस चौकी भी मौजूद है।

पटना में देवर के प्यार में भाभी हुई पागल, पति को कमरे में बंद कर दिया बडा कांड, हो गई फरार
बानो थाना प्रभारी सोनू कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि परिजनों और आसपास के ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति को पड़ोसी राज्य ओडिशा के राउरकेला के इंदिरा गांधी अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
गिरदा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि झगड़े के बाद महिला ने गुस्से में आकर अपने पति पर पेट्रोल छिड़ककर माचिस से आग लगा दी। कुमार ने कहा कि महिला ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। फिलहाल वह अपने पति की देखभाल कर रही है। औपचारिक शिकायत के बाद महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाएगा।

See also  Jharkhand Vidhansabha Result: इन हॉट सीट पर सबकी हैं निगाहें, जानिए किन सीट पर है पूरे देश की नजरें
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now