नीतीश कैबिनेट में नए विभागों का बंटवारा,CM के पास सिविल एविएशन, टाइगर को युवा रोजगार विभाग

नीतीश कैबिनेट में नए विभागों का बंटवारा,CM के पास सिविल एविएशन, टाइगर को युवा रोजगार विभाग

पटनाः बिहार सरकार ने हाल ही में तीन विभागों का सृजन किया। शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया। मुख्यमंत्री ने अपने पास सिविल विमानन विभाग रखा है। यह पहले भी उनके पास था।

बिहार के किशनगंज में हलवा खाने के बाद बीमार पड़ी 16 छात्राएं, आवासीय विद्यालय में मचा हड़कंप
उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को दिया गया है। वे जदयू कोटा के मंत्री हैं। भाजपा कोटे के मंत्री संजय सिंह टाइगर को युवा रोजगार एवं कौशल विभाग का मंत्री बनाया गया है।मंत्रिमंडल के पुनर्गठन के बाद अब मुख्मंत्री नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवलय, निगरानी, निर्वाचन और सिविल विमानन रह गया है। इनके अलावा वे सभी विभाग मुख्यमंत्री के पास हैं, जो अन्य मंत्रियों को नहीं आवंटित किए गए हैं।

बिहार में ताबड़तोड़ तबादला, 36 IAS अधिकारियों की हुई ट्रांसफर पोस्टिंग
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार शिक्षा के अलावा उच्च शिक्षा और विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री हैं। भाजपा कोटे के मंत्री संजय सिंह टाइगर के पास पहले श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग था।उन्हें नवसृजित युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग का प्रभार दिया गया है। अरुण शंकर प्रसाद पर्यटन के अलावा नव सृजित कला एवं संस्कृति विभाग का प्रभार दिया गया है। सुरेंद्र मेहता को डेयरी, मत्सय एवं पशु संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है।

- Advertisement -
LD-advertisement
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now