Bokaro: बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-2C स्थित क्वार्टर नंबर 045 से सोमवार को एक सहायक अवर निरीक्षक (ASI) का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान इमानुअल बास्की के रूप में हुई है। वह बोकारो पुलिस लाइन में तैनात थे और मूल रूप से गोड्डा जिले के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार, क्वार्टर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्वार्टर से ASI का शव बरामद किया।
फिलहाल उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।





