रामनवमी को लेकर हाई अलर्ट पर लोहरदगा पुलिस, SDPO की अगुवाई में किया गया मॉकड्रिल

रामनवमी को लेकर हाई अलर्ट पर लोहरदगा पुलिस, SDPO की अगुवाई में किया गया मॉकड्रिल

लोहरदगा : रामनवमी पर्व को लेकर लोहरदगा पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और सजग है। रामनवमी जुलूस को लेकर लोहरदगा पुलिस ने सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था किया है। जिसे मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस ने दमखम दिखाने का काम किया। लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां के निर्देश पर एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में सार्जेंट मेजर शेरू कुमार रंजन, सार्जेंट मुकेश कुमार, विवेक कुमार की मौजूदगी में पुलिस लाइन परिसर में रामनवमी जुलूस निकालने को लेकर जिला पुलिस बल, आईआरबी, सहायक पुलिस के जवानों ने मॉक ड्रिल के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया।

WhatsApp Image 2025 04 03 at 09.22.46 d8b56419

इस बीच पुलिस के जवानों ने उपद्रवियों द्वारा टायर जलाकर रास्ता को अवरुद्ध करने, पुलिस पर पत्थरबाजी करने और पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद, पुलिस-प्रशासन हाय-हाय जैसे नारा लगाया, फिर पुलिस की एक टूकड़ी ने ध्वनि यंत्र के माध्यम से रास्ता से उपद्रवियों को हटने का अनुरोध किया। उपद्रवियों के नहीं मानने पर चेतावनी दिया और पानी के फौव्हारा का बौछार किया। बावजूद उपद्रवियों ने कुछ नहीं सुनी तो आंसू गैस के गोला को छोड़ा गया। इसके बाद भी जब उपद्रवी नहीं माने पर लाठी चार्ज के बाद भी उपद्रवियों द्वारा लगातार उपद्रव मचाने पर पुलिस गोली चलाने का विवश हुई। पुलिस की गोली से घायल उपद्रवियों को इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया और नियम संवत कार्रवाई करने का पुलिस ने मॉक ड्रिल के माध्यम से दिखाया। इन सभी पहलुओं को एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने बारीकी से देखा और मीडिया के माध्यम से लोहरदगा वासियों से अपील करते हुए कहा कि रामनवमी को लेकर लोहरदगा पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। उपद्रवियों से हर परिस्थिति में निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन तैयार है। उन्होंने जिले वासियों से कहा कि आपसी सौहार्द के साथ रामनवमी का पर्व मनाएं। असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों से निपटने के लिए हम तैनात हैं, किसी भी परिस्थिति में पुलिस उपद्रवियों से कड़ाई से निपटेगी।

WhatsApp Image 2025 04 03 at 09.22.42 ef920d95

एसडीपीओ ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी अफवाह फैलाता है तो उसे चिन्हित करें, जांच के बाद जेल के सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। एसडीपीओ ने कहा कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।, जिसमें सुरक्षा बलों ने आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया। इस ड्रिल में पुलिसकर्मियों ने भीड़ नियंत्रण, पथराव, आगजनी और उपद्रव जैसी संभावित घटनाओं से निपटने का पूर्वाभ्यास किया। मॉक ड्रिल में पुलिस बल ने अपनी रणनीति और त्वरित कार्रवाई की क्षमता का प्रदर्शन किया। रामनवमी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच प्रशासन का उद्देश्य है कि यह पर्व सभी के लिए यादगार और सुरक्षित बना रहे। मौके पर सार्जेंट मेजर शेरू कुमार रंजन, सार्जेंट मुकेश कुमार, विवेक कुमार के साथ पुलिस बल के जवान आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2025 04 03 at 09.22.45 5b7b423cWhatsApp Image 2025 04 03 at 09.22.45 bd58c96dWhatsApp Image 2025 04 03 at 09.22.44 62a263c6WhatsApp Image 2025 04 03 at 09.22.44 b31f6971WhatsApp Image 2025 04 03 at 09.22.43 0282419bWhatsApp Image 2025 04 03 at 09.22.43 edf412dbWhatsApp Image 2025 04 03 at 09.22.40 51e64efbWhatsApp Image 2025 04 03 at 09.22.40 be7d43b1WhatsApp Image 2025 04 03 at 09.22.37 b307afdfWhatsApp Image 2025 04 03 at 09.22.39 3bae4db8WhatsApp Image 2025 04 03 at 09.22.36 1bc48fba

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now