जमशेदपुर में बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर भड़के बाबा रामदेव, कहा- बावले, ढोंगी, पाखंडी, धूर्त…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 24, 2026

जमशेदपुर में बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर भड़के बाबा रामदेव, कहा- बावले, ढोंगी, पाखंडी, धूर्त...

जमशेदपुरः योग गुरु बाबा रामदेव ने बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा और जोरदार प्रहार किया है। बाबा रामदेव ने शास्त्री को बावला, पाखंडी तक कह डाला। प्रेत बाधा दरबार लगाने और राम कृष्ण की तुलना का जिक्र करते हुए बाबा रामदेव ने खुलकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को निशाने पर लिया और कहा कि हिंदुओं को बचाने की बात करता है, बावला खुद को ही बचा ले। योग गुरु ने महिलाओं को ऐसे कथावाचकों से सावधान रहने को कहा।

स्वामी बाबा रामदेव ने ये बातें झारखंड के जमशेदपुर में कहीं, जहां वह रविवार को महिला पतंजलि योग समिति पूर्वी सिंहभूम की ओर से प्रांतीय महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। बाबा रामदेव ने मंच से कहा, ‘कुछ लोग ना वेद पढ़े हैं, ना दर्शन उपनिषद पढ़े हैं। ना कुरान पढ़े हैं, ना रामायण, ना महाभारत, ना संविधान को जानते हैं और ना लोकतंत्र को जानते हैं और खड़े होकर बकवास करते हैं। और खड़े होकर बकवास करते रहते हैं। कहते हैं हम सनातनी हैं, हम हिंदू धर्म को बचाएंगे, अरे खुद को ही बचा ले बावले, पाखंडी कहीं का, धूर्त।’

See also  पटना समेत बिहार के 6 जिलों में सायरन बजते ही ब्लैक आउट ,छा गया अंधेरा, रुक गयी गाड़ियां

रामदेव ने बात इशारों में शुरू की और धीरे-धीरे साफ कर दिया कि उनके निशाने पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हैं। रामदेव ने कहा कि मैं इसलिए इस बात को कह रहा हूं कि गलती बातों, गलत व्यक्ति और गलत विचार के साथ खुद को नहीं जोड़ना है। उन्होंने कहा, ‘सनातन का कोई एक छोटा पक्ष लेकर भीड़ को उत्तेजित करने वाले, ये ढोंगी पाखंडी कथाकार, जो धर्म के नाम पर देवी-देवताओं के नाम पर, भूत प्रेत बाधा के नाम पर… मैं तुम सबके अंदर भूत बुला सकता हूं, थोड़े बाल फैलाकर पांच बार झटका इधर से दिया 5 बार उधर से दिया, भूत प्रेत बाधा आ गई, फिर इस पर पानी छिड़कर दो हो गया काम। सब लोगों में धार्मिक उन्माद पैदा करके उनका शोषण करना।’

 

राम-कृष्ण वाले बयान का जिक्र करके जोरदार हमला
रामदेव ने आगे कहा, 'सबसे ज्यादा इस पाखंड का शिकार हमारी मां, बहन बेटियां होती हैं। जो देवी-देवताओं की तुलना करे, राम महान हैं, कृष्ण तो टेढ़े मेढ़े हैं और फिर माफी मांग ली। बांके बिहारी के आगे मत्था टेक दिया, फिर क्या कह बोल रहा है कि कृष्ण तो टेढ़े ही हैं। अरे तेरी मति मारी गई पाखंडी। हम जानबूझकर बोल रहे हैं, ऐसी बात मत बोलो। समाज में हल्की बातें बोलने का किसी को अधिकार नहीं। हर चीज की एक मर्यादा है, एक प्रोटोकॉल है। देवी देवाताओं में तुलना नहीं करना, हंसी मजाक ठिठोली में भी अपने अवतारी सत्ताओं का अनादर अपमान... हमारी क्या औकात हम देवी-देवताओं की तुलना, उनका अपमान करें। गलत बात है, हम व्यक्तिगत रूप से भी कोई बोलता है तो उसे समझाते हैं। और जब ना समझें तो हमको मंच पर बोलना पड़ता है। ताकि कल को कोई ना कहे कि स्वामी रामदेव के होते हुए कोई व्यक्ति पाखंड कर रहा था और स्वामी रामदेव ने नहीं टोका। इसलिए आज हमने मंच से ठोका है। लोगों को पता लगना चाहिए कि सनानत के नाम पर ढोंग, पाखंड, आडंबर नहीं कर सकते हैं। गलत बात है यह। हमारे भीतर पीड़ा होती है। हम साधु हैं, इसलिए कभी भी विपक्षिप्तता वाली बात नहीं करेंगे।'

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now