- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

BJP के बाद अब हेमंत देंगे AJSU को झटका, कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत होंगी JMM में शामिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 11, 2025

BJP के बाद अब हेमंत देंगे AJSU को झटका, कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत होंगी JMM में शामिल

रांचीः बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी शुक्रवार को साहिबगंज के भोगनाडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए। बीजेपी को झटका देने के बाद अब हेमंत सोरेन आजसू पार्टी को बड़ा झटका देने वाले है। आजसू पार्टी के संस्थापक सदस्य और लोहरदगा के पूर्व विधायक दिवंगत कमला किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत शनिवार को जेएमएम की सदस्यता लेने वाली है।सुदेश महतो के लिए नीरू शांति भगत का आजसू की जगह जेएमएम में जाना बड़ा झटका माना जा रहा है।नीरू शांति भगत शनिवार को सुबह 11 बजे जेएमएम के कैंप स्थित कार्यालय में पार्टी की सदस्तता ग्रहण करेंगी।

BJP के पूर्व अध्यक्ष ताला मरांडी ने दिया पार्टी से इस्तीफा, जेएमएम का थामा दामन
नीरू शांति भगत ने विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद ही आजसू पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। 2024 के विधानसभा चुनाव में नीरू शांति भगत आजसू के टिकट पर लोहरदगा से चुनाव मैदान में उतरी थी। लेकिन उस चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार रामेश्वर उरांव के हाथों उन्हे शिकस्त का सामना करना पड़ा था। आजसू के इस्तीफा देने के करीब चार महीने बाद नीरू शांति भगत जेएमएम में शामिल हो रही है।जेएमएम 2029 में होने वाले चुनाव से पहले अपने संगठन विस्तार पर बहुत तेजी से काम कर रही है। नीरू शांति भगत के जेएमएम में शामिल होने को इसी रूप में देखा जा रहा है। जेएमएम रांची के खेलगांव में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले एक बड़ा राजनीतिक संदेश देना चाह रही है।

See also  जमीन को लेकर दो भाईयों के बीच मारपीट, फायरिंग में एक नाबालिग को लगी गोली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now