गुमला में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 24, 2026

गुमला में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला

गुमलाः शहर के कार्तिक उरांव कॉलेज के समीप पालकोट रोड पर मंगलवार देर रात करीब 12ः30 बजे ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से टकरा गया।

टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग बुझने के बाद घटनास्थल पर चालक का केवल नर कंकाल मिला। मृत चालक की पहचान पंकज कुमार (35), निवासी नावली लालपुर, थाना रक्सौली, जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

Gumla truck fire 1795493539089 v

जानकारी के अनुसार, ट्रक राउरकेला से छड़ लोड कर अलीगढ़ जा रहा था। इसी दौरान कार को बचाने के प्रयास में चालक ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन बिजली पोल से जा टकराया। टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई और कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

See also  हजारीबाग के दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल, बनारस जा रहे श्रद्धालुओं की सवारी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर,

पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक चालक ने घटना की सूचना गुमला थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था और चालक की मौत हो चुकी थी।

मंगलवार की सुबह घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। जले हुए ट्रक और चालक के अवशेष देखकर लोग सहम गए। पुलिस ने सड़क पर बैरिकेडिंग कर यातायात नियंत्रित किया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now