एशिया के इस देश में किराए पर मिलती है पत्नी; ‘ब्लैक पर्ल’ के कॉन्ट्रैक्ट में कीमत और समय होता तय

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 30, 2024

गैंगस्टर के प्यार में पागल IAS अधिकारी की पत्नी, किडनैपिंग केस में भी आया नाम, जानिये क्या हुआ इसका अंजाम

डेस्कः थाईलैंड अक्सर अपनी जीवनशैली को लेकर सुखियों में रहता है। अब यहां एक प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। आपको यह जानकर शायद आश्चर्य हो लेकिन यहां लोग सिर्फ कमरे, होटल या ऑफिस नहीं, बल्कि पत्नी भी किराए पर खरीद सकते हैं। इस प्रचलन को यहां ‘ब्लैक पर्ल’ के नाम से जाना जाता है।

इस प्रकिया को अक्सर अस्थायी शादी भी कहा जाता है। थाईलैंड में यह प्रथा इतनी प्रचलित हो गई है कि हाल ही में इस विषय पर यहां एक किताब भी छपी है। इसमें आमतौर पर गरीब ग्रामीण महिलाएं विदेशी पर्यटकों की साथी बन जाती हैं। यह प्रथा पटाया के रेड-लाइट जिले के बार और नाइट क्लबों में प्रचलित है।

पुष्पा-2 में सेंसर बोर्ड की चली कैंची, जानें कहां लगाए कट और हटाए कौन से सीन

See also  सावधान! दादी ने बनाई बच्चों की गैंग, पलभर में उड़ा देते हैं मोबाइल और पर्स; अब ढूंढ रही रांची पुलिस

हाल ही में आई एक किताब ‘थाई टैबू: द राइज ऑफ वाइफ रेंटल इन मॉडर्न सोसाइटी: एक्सप्लोरिंग लव, कॉमर्स, एंड कॉन्ट्रोवर्सी इन थाईलैंड’स वाइफ रेंटल फेनोमेनन’ इस विषय पर आधारित है। यह किताब बताती है कि थाईलैंड की ऐतिहासिक प्रथा एक बार फिर उभर रही है। यह विवादास्पद उद्योग आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत बनकर उभरा है खासकर उन युवाओं के लिए जिनके लिए नौकरी ढूंढना मुश्किल हो रहा है।

ये सब एक कॉन्ट्रैक्ट के तहत होता है। ये व्यवस्था कुछ दिनों से लेकर कई महीनों तक चलती है। ये महिलाएं मुख्य रूप से बार और नाइट क्लबों में पर्यटकों से मिलती हैं। पैसे महिला की सुंदरता, शिक्षा और उम्र के आधार पर तय किए जाते हैं।

यह राशि 1,600 डॉलर से 1,16,000 डॉलर तक हो सकती है। कई बार जब समय के साथ संबंध विकसित हो जाते हैं तो कुछ महिलाएं अपने ग्राहकों से शादी भी कर लेती हैं या लंबे समय तक उनके साथी के रूप में काम करके पैसा कमाती रहती हैं।

See also  झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में बढ़ेगी सहायता राशि, कल्पना शुरू करेंगी आज से आभार यात्रा

रात भर वेंटिलेटर का इंतज़ार, निजी अस्पताल में भर्ती के लिए पैसे नहीं, आयुष्मान कार्ड नहीं…इस तरह हुई भगवान बिरसा मुंडा के परपोत की मौत

जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में भी प्रचलित

थाईलैंड में किराये की पत्नी का चलन एक व्यवसाय का रूप ले चुका है। पटाया और अन्य थाई शहरों में आने वाले विदेशी पर्यटक अक्सर बार, रेस्तरां और नाइट क्लब जैसे स्थानों पर इन महिलाओं से सीधे संपर्क करते हैं। यदि आपसी रुचि है तो शर्तों को निर्धारित करने के लिए बातचीत होती है।

थाईलैंड की सरकार ने माना है कि देश में ऐसी प्रथा चल रही है और इसे नियंत्रित करने के लिए कोई कानून नहीं है। ये प्रथा जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों से प्रेरित है जहां ऐसी सेवाएं पहले से ही लोकप्रिय हैं।

क्यों थाईलैंड में बढ़ा प्रचलन

थाईलैंड में इस व्यवसाय के विकास के पीछे कई सामाजिक और आर्थिक कारण हैं। शहरीकरण और अच्छे जीवनशैली की चाह के कारण थाईलैंड में अकेलापन बढ़ गया है। व्यस्त जीवन में अक्सर लोगों के पास स्थायी संबंध बनाने के लिए सीमित समय होता है जिससे कुछ लोग अस्थायी साथी की तलाश करते हैं। वहीं एक पर्यटन स्थल के रूप में थाईलैंड की लोकप्रियता कई विदेशी आगंतुकों को आकर्षित करती है जो स्थानीय साथियों के साथ अनुभव साझा करना चाहते हैं। ‘किराये की पत्नी’ जैसे प्रचलन इस मांग को पूरा करते हैं।

See also  हजारीबाग में ACB ने क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

बिहार विधानसभा में अजीबोगरीब हरकत करते नजर आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी के साथ वीडियो हुआ वायरल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now