बिहार विधानसभा में अजीबोगरीब हरकत करते नजर आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी के साथ वीडियो हुआ वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 29, 2024

बिहार विधानसभा में अजीबोगरीब हरकत करते नजर आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी के साथ वीडियो हुआ वायरल

पटना: बिहार में अभी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अजीबोगरीब हरकत करते हुए नजर आये है। मंत्री अशोक चौधरी के साथ उनके व्यवहार का वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नीतीश कुमार के सुशासन के सिपाही करते हैं खुलेआम फायरिंग और गुंडागर्दी, पूर्व मंत्री का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा में जब मंत्री अशोक चौधरी अपने विभाग के लिए आये गए प्रश्नों का जवाब दे रहे थे उस समय मुख्यमंत्री पीछे मुड़कर मंत्री के ब्रेसलेट को पकड़कर इशारा कर रहे थे। इस दौरान आसपास बैठे मंत्री हैरान हो गए, अशोक चौधरी के बगल में बैठे मंत्री मंगल पांडे मुख्यमंत्री की इस हरकत को देखकर मुस्कुराने लगे। वही पास में बैठे मंत्री जमा खान और मुख्यमंत्री के बगल में बैठे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा मुख्यमंत्री की इस हरकत पर हैरान हो गए।इसके बाद अशोक चौधरी इतने असहज हो गए कि वो अपनी सीट पर बैठ गए।

See also  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में रामनवमी शोभा यात्रा में हुए शामिल, सम्राट और गिरिराज भी रहे मौजूद

 

शिल्पा शेट्टी के पति राजकुंद्रा के ठिकानों पर ED की छापेमारी, पोर्न रैकेट मामले में कार्रवाई
इससे पहले भी मुख्यमंत्री का मंत्री अशोक चौधरी के साथ अलग अलग व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ है। एक बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्री अशोक चौधरी और जेडीयू नेता छोटू सिंह के सिर को आपस में टकराते नजर आये थे तो एक बार अशोक चौधरी के कुर्ते के अंदर हाथ डालने का वीडियो सोशल मीडिया में बहुत वायरल हुआ था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now