डेस्कः साहिबगंज के भोगनाडीह में हूल दिवस को लेकर चला आ रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। भोगनाडीह में तीर-धनूष चलने के बाद विवाद और बढ़ गया। पुलिस और संताल आदिवासियों के बीच झड़प से तनाव की स्थित उत्पन्न हो गई।
गदर से पहले हुआ था हूल जोहार, साल के तीन पत्ते और सिदो-कानो के गुप्त संदेश ने हिला दीं ईस्ट इंडिया कंपनी की जड़ें
सिद्धो कान्हू पार्क में मंडल मुर्मू के संगठन द्वारा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम से पहले सिद्धो कान्हू मुर्मू के वंशज मंडल मुर्मू समेत कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों के अनुसार, कार्यक्रम का पंडाल रात में प्रशासन द्वारा खोल दिये जाने से स्थिति बिगड़ी और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और पूर्व विधायक सीता सोरेन को शामिल होना है।
जमशेदपुर में बारिश से भारी तबाही, डुमरिया अंचल कार्यालय और थाना पानी में डूबा, सड़क संपर्क टूटा
प्रशासन द्वारा मंडल मुर्मू और अन्य को हिरासत में लिये जाने के बाद हंगामा शुरू हो गया। ग्रामीणों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ गए। इस झड़प में कुछ पुलिसकर्मी और ग्रामीण के घायल होने की सूचना है। घायलों को बरहेट पीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ दिया और सिद्धो कान्हू पार्क में ग्रामीणों द्वारा लगाये गए ताले को तोड़ दिया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।




