डेस्कः बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में छज्जूपुर पोखरे के पास नेशनल हाईवे-19 पर अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्कॉर्पियो में सवार सात अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
बिहार में दरभंगा-मुजफ्फरपुर NH पर 6 टुकड़ों में मिला स्वर्ण कारोबारी का शव, दुकान से 4 किलोमीटर दूर मिली डेड बॉडी
सभी सवार सासाराम के तिरकुलिया क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो प्रयागराज से लौट रहे थे। हादसा आज सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ है। एनएच-19 पर दक्षिणी लेन में खड़े कंटेनर को स्कॉर्पियो ने इतनी तेज टक्कर मारी की वाहन के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो चालक को झपकी आ गई थी, जिससे वह गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा।
बिहार में बाघ ने बुजुर्ग को मार डाला, टाइगर रिजर्व से निकल गांव में घुसा; दहशत
टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात कुछ देर के लिए ठप हो गया। एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया।मृतकों में पहला मुस्लिम अंसारी (45 वर्ष), झारखंड के निवासी शामिल हैं, जबकि मुन्ना अंसारी (45 वर्ष) और रजिया खातून (60 वर्ष) दोनों रोहतास जिले के रहने वाले थे। रजिया खातून एक बुजुर्ग महिला थीं।घायलों की संख्या सात बताई जा रही है, जिनमें उमर अंसारी (70 वर्ष), फातिमा (15 वर्ष), हाजरा खातून (40 वर्ष), अशरफ अंसारी (30 वर्ष), अमीर अंसारी (12 वर्ष), नसीम अंसारी (45 वर्ष) और मुस्कान परवीन (42 वर्ष) शामिल हैं. इनमें महिलाएं और बच्चे भी हैं, जो परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे।सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है।



