हजारीबाग में भारी बारिश से छड़वा डैम के एक गेट में पानी का रिसाव, भारी संख्या में लोग मछली पकड़ने उतरे, प्रशासन भीड़ हटाने में जुटा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 2, 2025

हजारीबाग में भारी बारिश से छड़वा डैम के एक गेट में पानी का रिसाव, भारी संख्या में लोग मछली पकड़ने उतरे, प्रशासन ने भीड़ हटाने में जुटा

हजारीबागः जिले में बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण छड़वा डैम का एक फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। लगातार कई घंटों तक हुई तेज बारिश से डैम में पानी का स्तर तेजी से बढ़ा, जिससे फाटक पर अत्यधिक दबाव पड़ा। पानी फाटक के ऊपर से बहने लगा। जिससे निचले इलाकों में बाढ़ और हादसे का खतरा गहरा गया है।

WhatsApp Image 2025 10 02 at 1 17 44 PM

झारखंड में जमीन विवाद को लेकर पत्नी के सामने पति की हत्या, तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया। सदर एसडीओ मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि डैम पर दबाव कम करने के लिए एहतियातन पानी छोड़ा गया है।घटना की सूचना मिलते ही ओपी पेलावल थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने डैम क्षेत्र में घेराबंदी कर दी और लोगों से अपील की कि कोई भी अंदर न जाए। थाना प्रभारी ने कहा—“फाटक जर्जर है, किसी भी क्षण दुर्घटना हो सकती है। लोग मछली पकड़ने या तैरने के लिए डैम में प्रवेश न करें।

See also  सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में छात्राओं ने छेड़खानी की बढ़ती घटना के विरोध में किया प्रदर्शन, पीड़ित छात्रा ने विवि प्रशासन को भेजा मेल

झारखंड में पुलिस लाइन में तैनात ड्राइवर ने सल्फास खाकर दी जान, मौत से पहले जारी किया वीडियो, 4 पुलिसकर्मी को बताया जिम्मेदार
इस बीच, डैम के नीचे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मछली पकड़ने के लिए उमड़ पड़े। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तत्काल पुलिस बल तैनात किया गया और लोगों को सुरक्षित स्थान पर हटाया गया।छड़वा डैम में मछलीपालन का ठेका लिए पप्पू कुशवाहा ने बताया कि नगर निगम से लीज मिलने के बाद मार्च-अप्रैल 2024 में करीब 25 लाख रुपये की मछली बीजा छोड़ी गई थी। फाटक टूटने से मछलियों का बड़ा हिस्सा बाहर निकल गया और करोड़ों का नुकसान हो गया।उन्होंने कहा कि इसकी सूचना नगर निगम और जिला प्रशासन को फोन पर दे दी गई है और लिखित शिकायत भी जल्द दी जाएगी।हजारीबाग शहर के साथ-साथ कंचनपुर, गदोखर और रोमी पंचायतों की पेयजल आपूर्ति छड़वा डैम से होती है। अब फाटक टूटने के बाद डैम में केवल 23 फीट पानी शेष रह गया है।

See also  बिहार के थाने से महिला सिपाही लापता, पिता ने जैप जवान पर लगाया किडनैप करने का आरोप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now