रांची में नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत,ऑटो में बैठे युवक ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, केस दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 27, 2026

रांची में नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत,ऑटो में बैठे युवक ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, केस दर्ज

रांचीः रातू थाना क्षेत्र की विवेकानंद कॉलोनी में तीसरी कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत और यौन प्रकृति की आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 24 अक्टूबर की बताई जा रही है। छात्रा के पिता नागेंद्र कुमार शुक्ला ने रातू थाना में आवेदन देकर अज्ञात युवक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

सामान खरीदने के लिए पास की दुकान जा रही थी
आवेदन के अनुसार, छात्रा संत फ्रांसिस स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती है। 24 अक्टूबर को विद्यालय बंद होने के कारण वह दोपहर करीब 12 बजे घर से घरेलू सामान खरीदने के लिए पास की दुकान जा रही थी। इसी दौरान घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक युवक ने उसे देखकर अश्लील इशारे किए और आपत्तिजनक टिप्पणी की। इससे बच्ची डर गई। इसके बाद वह दुकान चली गई।

युवक एक ऑटो में बैठा मिला
आरोप है कि सामान खरीदकर लौटने के दौरान घर से करीब 70 मीटर की दूरी पर वही युवक एक ऑटो में बैठा मिला। उसने दोबारा छात्रा के साथ अश्लील हरकत की, आपत्तिजनक टिप्पणी की और उस पर झपटने का प्रयास किया। भयभीत बच्ची वहां से भागकर घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को फोन कर सूचना दी गई।

See also  बिहार में तेज रफ्तार कार नदी में गिरी, मेला देखकर लौट रहे थे चार दोस्त, तीन की मौत, एक लापता

आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की तलाश
सूचना मिलने पर पीसीआर टीम घटनास्थल के आसपास पहुंची।छात्रा के पिता नागेंद्र कुमार शुक्ला पेशे से अधिवक्ता हैं। उन्होंने आवेदन में बताया है कि घटना के समय वह रांची व्यवहार न्यायालय में थे। सूचना मिलने के बाद घर पहुंचकर उन्होंने बच्ची और परिवार के सदस्यों से जानकारी ली तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की तलाश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।

आवेदन में युवक की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास के घरों, दुकानों तथा सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही, ओझा जी के ऑटो चालक से पूछताछ करने और पीसीआर को दी गई सूचना व पुलिस की कार्रवाई का विवरण जांच में शामिल करने का अनुरोध किया गया है। पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

See also  Datia By-Election: मंच पर छलके नरोत्तम मिश्रा के आंसू! मुख्यमंत्री मोहन यादव ने थामा हाथ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now