जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव बरामद, रांची से पटना जाते समय ट्रेन से हो गए थे लापता पटना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 27, 2026

जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता लापता, रांची से जा रहे थे पटना

DESK: रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए जन सुराज पार्टी के डिजिटल मीडिया मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव मंगलवार को रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के बरवादाग के पास झाड़ियों से बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। 31 वर्षीय देवपालिक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले थे। झारखंड की राजधानी रांची से पटना जा रहे थे।

परिजनों और दोस्तों ने सोशल मीडिया पर जारी की अपील
देवपालिक गुप्ता के परिजनों और दोस्तों द्वारा जारी अपील के अनुसार, वे सोमवार को अपने मित्र और सहकर्मी गौतम कुमार के साथ रांची रेलवे स्टेशन से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुए थे। ट्रेन दोपहर करीब 2ः25 बजे रांची स्टेशन से रवाना हुई थी. दोनों रांची से पटना जा रहे थे। इसी दौरान देवपालिक के लापता होने की बात सामने आई।

See also  महिला प्रोफेसर के प्यार में पागल हुआ छात्र, संबंध बनाने की डिमांड, नहीं मानने पर एसिड अटैक की धमकी

Untitled design 7 4

आईआईएमसी के पूर्व छात्र जन सुराज से जुड़े थे
देवपालिक गुप्ता दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व छात्र हैं। वह प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर के रूप में जुड़े हुए थे। उनके मित्र और सहकर्मी गौतम कुमार ने बताया कि दोनों ने रांची स्टेशन से जनशताब्दी एक्सप्रेस पकड़ी थी। हालांकि, देवपालिक किन परिस्थितियों में लापता हुए, इस संबंध में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

मुरी जंक्शन से पहले ट्रेन से उतरने की जानकारी
लापता व्यक्ति की तलाश में जारी अपील में कहा गया है कि देवपालिक गुप्ता इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (आईआईएमसी) के 2018 बैच के छात्र हैं। वे रांची से पटना जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। जानकारी के मुताबिक, वे मुरी जंक्शन से पहले ट्रेन से उतर गए थे। इसके बाद से उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

ट्रेन और सीट की पूरी जानकारी
ट्रेनः जनशताब्दी एक्सप्रेस (12366)
कोच/सीटः सी-2 / 50 (डब्ल्यूएस)
रूटः रांची से पटना जंक्शन

See also  DSP पर पत्नी को 10 दिन कमरे में बंद कर पीटने का आरोप, केस दर्ज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now