रांचीः मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में 62 एजेंडों पर मुहर लगी। MMDR को लेकर 25-26 नवंबर को झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है।
अब राज्य के सरकारी महिला और बालिका पॉलिटेक्निक के छात्रों छात्राओं को स्टाइपेंड मिलेगा
सभी सरकारी यूनिवर्सिटी में हॉस्पिटैलिटी और हॉस्पिटल हेल्थ केंद्र स्थापित करना होगा
2% बजट राशि स्वास्थ्य सुविधा पर खर्च करना होगा
झारखंड में कार्य कुशलता को प्रमोट करने के लिए विशेषज्ञ बहाली के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन होगा







