तेजस्वी यादव ने पहली बार साझा की फैमली फोटो, राजश्री, कात्यायनी और इराज एक साथ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 31, 2025

तेजस्वी यादव ने पहली बार साझा की फैमली फोटो, राजश्री, कात्यायनी और इराज एक साथ

पटनाः बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दूसरी बार मई महीने में पिता बने। उनकी पत्नी राजश्री ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम इराज है। तेजस्वी यादव को पहले से एक बेटी है जिसका नाम कात्यायनी है। तेजस्वी ने अपने बेटे का पूरा नाम इराज लालू यादव बताया था। उस वक्त इस कपल के बेटे के नाम को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने अब अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पूरे परिवार की तस्वीर शेयर की है। शायद यह पहला मौका है जब तेजस्वी यादव ने अपनी पत्नी राजश्री, बेटी कात्यायनी और बेटे इराज के साथ अपनी कुछ फैमिली फोटो एक्स पर शेयर की है।

अविश्वास प्रस्ताव के दिन कहां थीं? EOU के सवाल और सबूत देख परेशान हुईं बीमा भारती; JDU विधायक को नोटिस
इसमें से एक तस्वीर में तेजस्वी यादव की गोद में उनकी बेटी कात्यायनी नजर आ रही है। उनके पास खड़ी उनकी पत्नी राजश्री की गोद में उनका बेटा इराज नजर आ रहा है। एक अन्य तस्वीर में तेजस्वी यादव की गोद में उनका बेटा नजर आ रहा है और उनकी पत्नी उनके पास खड़ी हैं। एक अन्य तस्वीर में तेजस्वी यादव अपनी बेटी और बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘समृद्ध सामाजिक परंपरा, पारिवारिक मूल्य, बड़ो का स्नेह-आशीर्वाद, संस्कार और संस्कृति इंसान को सभ्य तथा जीवन को अनमोल बनाती है।’

See also  AIMIM करेगी नीतीश सरकार का समर्थन,असदुद्दीन ओवैसी ने किया एलान

 

JDU विधायक संजीव कुमार समेत 3 को EOU का नोटिस, विधायकों के खरीद-फरोख्त मामले में बड़ी कार्रवाई
इससे पहले तेजस्वी यादव ने अपने बेटे के जन्म पर तस्वीरें शेयर करते हुए जय हनुमान भी लिखा था। कोलकाता के एक अस्पताल में तेजस्वी यादव और राजश्री यादव को दूसरे बच्चे की प्राप्ति हुई थी। तेजस्वी यादव ने साल 2021 में राजश्री से शादी रचाई थी। साल 2023 में तेजस्वी यादव पहली बार पिता बने थे। तेजस्वी यादव लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे हैं। तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव फिलहाल पार्टी और परिवार से बाहर कर दिए गए हैं। लालू प्रसाद यादव ने ही तेज प्रताप को परिवार और पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now