डेस्कः लखनऊ में छह साल की मासूम सायनरा उर्फ सोना की हत्या उसकी अपनी ही मां ने जिस बेरहमी से की है, उसे सुनकर हर कोई हैरान है। मासूम को बिस्तर पर पटककर मां उसके पेट पर चढ़ गई और कमरे में मौजूद प्रेमी ने बच्ची का मुंह तब तक दबाए रखा जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। बच्ची का दोष केवल इतना था कि मां को प्रेमी के साथ अश्लील डांस करते देख लिया और पापा को बताने की धमकी दे रही थी। गिरफ्तारी के बाद मां के मुंह से ही हत्या की पूरी कारस्तानी सुनकर पुलिस वाले भी अचंभित हैं। लग्जरी लाइफ जीने की चाहत ने अब मासूम की हत्या में मां को प्रेमी के साथ सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
कौन है कुख्यात चंदन मिश्रा ? जिसे पटना के पारस अस्पताल में घुसकर बेखौफ अपराधियों ने गोली मारी,VIDEO
कैसरबाग के खंदारी बाजार में रहने वाले शाहरुख की रोशनी खान उर्फ नाज से दस साल पहले शादी हुई थी। दोनों को छह साल की बेटी सायनारा थी। शाहरुख से भी लव मैरिज करने वाली नाज लग्जरी लाइफ के चक्कर में एक अन्य युवक उदित के साथ अय्याशी कर रही थी। उसके साथ होटल बाजी के साथ ही घर पर ही शराब की पार्टी और डांस का दौर चलता रहता था।
धनबाद के राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी का जाति प्रमाण पत्र रद्द,आदेश की कॉपी जिला कल्याण पदाधिकारी को भेजी गई
नाज की मासूम बेटी सोना उसके प्रेमी को बिल्कुल पसंद नहीं करती थी और गंदा अंकल कहकर बुलाती थी। 13 जुलाई की रात बेटी अपने पापा से मिलने की जिद कर रही थी। सो नहीं रही थी। उसके प्रेमी उदित के घर आने का समय हो रहा था। इससे गुस्से में आकर मां ने बेटी को पीट दिया और बिस्तर पर लिटा दिया।कुछ देर बाद प्रेमी उदित आ गया। प्रेमी के साथ नाज ने शराब पी। इसके बाद म्यूजिक चालू कर टू पीस में डांस शुरू कर दिया। म्यूजिक की आवाज में बच्ची जाग गई। उसने मां को प्रेमी के साथ इस तरह से अश्लील डांस करते देख लिया। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। सबकुछ पापा को बताने की धमकी देने लगी। इससे गुस्से में आई मां ने वह कर दिया जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। मां ने पहले मासूम की पिटाई की। इसके बाद भी वह चुप नहीं हुई तो उसे बिस्तर पर पटककर उसके पेट पर खड़ी हो गई।बच्ची चिल्लाई तो प्रेमी ने चीख दबाने के लिए मासूम का मुंह दबाए रखा। इससे बच्ची की मौत हो गई। अपनी ही बच्ची की हत्या के बाद मां ने प्रेमी के साथ पार्टी भी की। शराब और मीट मंगाकर फिर से अय्याशी की। पुलिस पूछताछ में उसने यह भी कहा कि बेटी की हत्या का उसे कोई अफसोस नहीं है। वह परेशान हो गई थी।
ED के पूर्व चर्चित अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा स्वीकार, हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को किया था गिरफ्तार
शव बेड के अंदर रखा और उसी पर सो गई
हत्या करने के बाद पार्टी करके जब मां थककर तो मासूम का शव उठाकर बेड के अंदर डाल दिया। इसके बाद उसी बेड पर सो भी गई। अगले दिन 14 जुलाई को शव ठिकाने लगाने और पति को ही बेटी की हत्या में फंसाने की साजिश रचने लगी।
पटना में अपराधी बेखौफ, पारस अस्पताल में चली गोली, पैरोल पर जेल से छूटकर आए गैंगस्टर को मारी गोली
पति को फंसाने के लिए दो प्लान बनाया
मासूम के खून से सने कपड़ों को निकाल कर एक पॉलिथीन में रखा। शव पर दूसरा कपड़ा पहना दिया। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने की जगह खोजने के लिए निकल गए। दोनों गोमती किनारे झूले लाल घाट की तरफ गए। वहां निर्माणाधीन पुल की तरफ शव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया।
प्रेमी ने बताया कि दोनों ने खुद को बचाने के लिए हुसैनगंज स्थित एक होटल कमरा ले लिया ताकि पुलिस पूछताछ करे तो बता सकें कि बच्ची पर बुरा असर न पड़े, इसलिए प्राइवेट टाइम बिताने के लिए होटल में कमरा लिया था। इसी का फायदा उठाकर नाज का पति शाहरुख बेटी को अगवा करके ले गया। हत्या करके गोमती के किनारे फेंक दिया। इसके अलावा बच्ची के शव को इंदिरा नहर में भी फेंकने का प्लान बनाया था। लेकिन शव को घर से बाहर लाने में डर रहे थे। इससे दोनों प्लान ड्राप कर दिया।
घूस लेते पकड़ा गया यूनियन बैंक का मैनेजर, एक फर्जी कर्मचारी भी हुआ अरेस्ट, बिहार में CBI की बड़ी कार्रवाई
दो प्लान फेल हुए तो तीसरा बनाया
अब प्लान बना कि घर पहुंचकर पुलिस को फोन करेंगे और बताएंगे कि यहीं पर आकर नाज के पति शाहरुख ने बच्ची की हत्या कर दी और भाग गया है। इसी प्लान के तहत 14-15 जुलाई की रात 3 बजे नाज ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके बताया कि पति ने बेटी की हत्या कर दी है। उसके बाद थाने भी पहुंच गई।
छागुर बाबा के 14 ठिकानों पर ED की छापेमारी, प्रवर्तन निदेशाल खंगाल रही हैं घर का कोना-कोना
शव देखते ही पुलिस का माथा ठनका
पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव देखा तो मामला कुछ और ही लगा। शव से बदबू आ रही थी। कीड़े भी पड़ गए थे। इससे साफ था कि हत्या एक-दो दिन पहले की गई थी। इससे पुलिस को रोशनी और उसके प्रेमी उदित जायसवाल पर शक गहराया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुख्ता सबूत मिलने पर 16 जुलाई को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
बहुत बड़े सेक्स स्कैंडल का भंडाफोड़, महिला ने भिक्षुओं से संबंध बनाकर ऐंठे 100 करोड़
जेठ, सास और दोनों ननद को भी भिजवाया जेल
चार साल पहले प्रेमी उदित उसके संपर्क में आया। उदित के साथ रहने के लिए उसने तीन माह पहले बेटी के साथ रेप करने के आरोप में जेठ, सास और दोनों ननद को जेल भिजवा दिया। 18 मई को पति को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद उदित के साथ लिव-इन में रहने लगी। यह बात बेटी को पसंद नहीं थी। इसके बाद तय किया कि बेटी की हत्या करके शव को किसी स्थान पर फेंक देंगे। पति पर बेटी की हत्या का आरोप भी लगा देंगे।




