- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

पंचायतों के विकास में लोहरदगा अव्वल, पंचायत उन्नति सूचकांक में मिला पहला स्थान

लोहरदगा : पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार के तत्वाधान में गुरुवार को पंचायत उन्नति सूचकांक पर राज्य स्तरीय प्रसार कार्यशाला का आयोजन रांची में हुआ।पंचायत उन्नति सूचकांक में झारखंड में लोहरदगा जिला ने 59.37 प्रतिशत स्कोर लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद खूंटी को 59.27% पश्चिम सिंहभूम को 56.4 8% धनबाद को 54.15% और जामताड़ा 53.91 प्रतिशत स्कोर प्रकार द्वितीय तृतीय चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किया है। राज्य का सबसे खराब प्रदर्शन सरायकेला खरसावां जिला का रहा जो 42.36 प्रतिशत पाकर सबसे नीचे रहा।

jh ran 01 panchayati raj program 7209874 17072025154144 1707f 1752747104 406

ED के पूर्व चर्चित अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा स्वीकार, हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को किया था गिरफ्तार
पंचायत उन्नति सूचकांक में बेहतर कार्य करने में लोहरदगा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए पंचायती राज विभाग के निदेशक बी. राजेश्वरी ने लोहरदगा के उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और जिला परिषद अध्यक्षा रीना कुमारी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किए। इस अवसर पर लोहरदगा उपायुक्त डा. कुमार ताराचंद ने जिले के सभी जनप्रतिनिधि यहां के लोग और इस क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी कर्मियों के टीम वर्क की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी। कहा कि आगे भी वे अन्य सूचकांकों में बेहतर कार्य करते हुए जिले के सभी पंचायत को विकास की राह में ले जाएंगे।

See also  हेमंत कैबिनेट में 27 एजेंडों पर लगी मुहर, यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी

jh ran 01 panchayati raj program 7209874 17072025154144 1707f 1752747104 325

झारखंड से 1.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नालंदा के नदियां उफान पर, कई जगह तटबंध टूटे बाढ़ के हालात

वहीं उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने इस उपलब्धि के लिए अपनी टीम को बधाई दी। बता दें कि सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को स्थानीय स्तर पर कार्यान्वित करने और जमीनी स्तर पर शासन को सशक्त बनाने की दिशा में बड़े कदमों को उठाते हुए पंचायती राज मंत्रालय ने पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई) जारी किया है, जो देश भर में 2.50 लाख से अधिक ग्राम पंचायती (जीपी) की प्रगति को मापने का परिवर्तनकारी उपकरण है। पीएआई स्थानीयकृत एसडीजी (एलएसडीजी) के नौ विषयों में प्रदर्शन दर्शाता है।

WhatsApp Image 2025 07 17 at 19.35.10 580a9346

कौन है कुख्यात चंदन मिश्रा ? जिसे पटना के पारस अस्पताल में घुसकर बेखौफ अपराधियों ने गोली मारी,VIDEO

इनमें पंचायत में गरीबी मुक्त और बेहतर आजीविका, स्वस्थ पंचायत, बाल-अनुकूल पंचायत, जल-पर्याप्त पंचायत, स्वच्छ और हरित पंचायत, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाली पंचायत, सामाजिक रूप से न्यायसंगत और सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत, सुशासन युक्त पंचायत और महिला-अनुकूलित पंचायत शामिल हैं। इस विषय वैश्विक लक्ष्यों को ग्रामीण वास्तविकताओं के साथ जोड़ते हैं, जिससे स्थानीय सरकारों को सामग्र विकास के लिए अपनी नीति निर्धारित करने में मदद मिलती है। पंचायत उन्नति सूचकांक के जिलेवार आंकलन में लोहरदगा जिला 59.37 प्रतिशत स्कोर प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

See also  चाईबासा में IED ब्लास्ट, एक जवान घायल, रांची किया गया एयरलिफ्ट

1200 675 24610593 thumbnail 16x9 panchayat aspera

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now