डेस्कःपश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में बनने वाले वाइल्डलाइफ सेंचुरी को लेकर गुरुवार को गंगदा पंचायत के रोवाम फुटबॉल मैदान में आमसभा आयोजित किया गया।
झारखंड में 2 से 5 अक्टूबर तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दवाब का असर
वाइल्डलाइफ सेंचुरी बनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध
गुरुवार को आमसभा के दौरान विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने प्रस्तावित सारंडा वाइल्डलाइफ सेंचुरी बनाए जाने का विरोध किया। जिसको लेकर ग्रामीणों ने एस स्वर में कहा कि किसी भी किमत पर वाइल्डलाइफ सेंचुरी नहीं बनने देंगे। सरकार व सुप्रीम कोर्ट हमारी बातें नहीं मानी तो सड़क ,रेल जाम कर दिया जायेगा। वही केन्द्र सरकार पर अडाणी समूह को जंगल बेचने का साजिश बताया है।
हजारीबाग में भारी बारिश से छड़वा डैम के एक गेट में पानी का रिसाव, भारी संख्या में लोग मछली पकड़ने उतरे, प्रशासन भीड़ हटाने में जुटा
गुरुवार को हुईआमसभा में सारंडा क्षेत्र के 60 गांवों के हजारों की संख्या में महिला,पुरुष लोग मौजूद रहे।जो अपने पारंपरिक हथियारों से लैस थे।






