By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: NEET Paper Leak: हजारीबाग के बाद जमशेदपुर पहुंची सीबीआई टीम, खास शख्स की तलाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | NEET Paper Leak: हजारीबाग के बाद जमशेदपुर पहुंची सीबीआई टीम, खास शख्स की तलाश

NEET Paper Leak: हजारीबाग के बाद जमशेदपुर पहुंची सीबीआई टीम, खास शख्स की तलाश

livedainik
July 3, 2024 7:55 AM
By livedainik
2 years ago
Share
NEET पेपर लीक में CBI की अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई: हजारीबाग से प्रिंसिपल सहित 10 लोगों को किया गिरफ्तार!
SHARE

NEET Paper Leak: नीट-यूजी-2024 पेपर लीक मामले की सीबीआई की जाचं में रोज नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं। अब झारखंड के हजारीबाग में ही सीबीआई की जांच चल रही थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि पेपर लीक के तार झारखंड के जमशेदपुर से भी जुड़ गए हैं। टीम पिछले तीन दिनों से यहां कैंप किये हुए है।

Contents
  • अपराध का तरीका एक ही तरह का
  • सीसीटीवी में अवैध मूवमेंट दिखा
  • हजारीबाग में सीडीआर खंगाल रही सीबीआई

सीबीआई लोकल पुलिस से सहयोग नहीं ले रही है और खुद केस सुलझाने में जुटी है। हर रोज टीम अलग-अलग लोकेशन पर पहुंच रही है, लेकिन अब तक उसके हाथ कुछ ठोस नहीं लगा है। टीम ने सोमवार और मंगलवार को जमशेदपुर से सटे बाहरी इलाकों में जांच की। संभावना है कि अगले कुछ दिन यहां रुक कर सीबीआई की टीम काम करेगी।

रांची में विधायक दल की बैठक और हेमंत सोरेन से सीएम चंपाई की दो-दो मुलाकात के क्या है मायने? क्यों रद्द कर दिए मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम ?

- Advertisement -
LD-advertisement

दरअसल, हजारीबाग में सीबीआइ की टीम को जांच के दौरान टीम को कुछ ऐसे तथ्य मिले, जिसके तार जमशेदपुर से जुड़ते दिख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई को तथ्य मिले हैं कि यहां भी किसी खास सेंटर पर पेपर लीक के प्रयास किये गये थे। सीबीआई यहां किसी खास शख्स को तलाश रही है, जिसका सीधा संबंध इस केस से है. संभावना है कि इसी व्यक्ति ने हजारीबाग में संपर्क साधा था।

- Advertisement -
royal-soler-new

अपराध का तरीका एक ही तरह का

हजारीबाग में सीबीआई की टीम को मौके पर जाकर पड़ताल करने के बाद कई सबूत मिले। जांच के बाद यह पाया कि अपराध करने का तरीका सभी जगहों से मेल खाता है। टिन के बॉक्स में प्रश्नपत्र डिजिटली लॉक थे। बॉक्स में एक मैनुअल चाभी वाला लॉक था और दूसरा डिजिटल लॉक। डिजिटल लॉक अपने समय पर ही एनटीए की इजाजत से खुलता है। जहां प्रश्नपत्र रखे हुए थे, वहां सीसीटीवी उस हिस्से को पूरी तरह से कवर नहीं कर रहा था। इसलिए संभावना है कि बॉक्स के पिछले हिस्से को खोल कर प्रश्नपत्र को बॉक्स में छेड़छाड़ कर निकाला गया।

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष Himanshu Shekhar Chaudhari हटाए गए

सीसीटीवी में अवैध मूवमेंट दिखा

जहां प्रश्नपत्र रखे गये थे, वह जगह बहुत सुरक्षित बतायी जाती है, जहां किसी को भी जाने की इजाजत नहीं होती। सीबीआई को वहां सीसीटीवी की पड़ताल में एक शख्स का अवैध मूवमेंट दिखा। जब टीम ने फुटेज दिखा कर इस बारे में प्रिंसिपल व ऑब्जर्वर से जानकारी मांगी, तो वह कोई स्पष्ट जवाब न दे सके।

Weather Report: अगले 4 से 5 दिन बिहार सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट

हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के सेंटर को-ऑर्डिनेटर, इन्विजिलेटर और परीक्षार्थियों की मौजूदगी में जब प्रश्न पत्र के बॉक्स का ताला खोला गया, तो उस वक्त सभी ने देरी होने का हवाला देते हुए काफी हड़बड़ी दिखाई और मौजूद लोगों का ध्यान उस ओर नहीं जाने दिया सीबीआई को जांच में यह भी तथ्य मिले हैं कि ओएसिस स्कूल के प्राचार्य और जमालुद्दीन को कोई तीसरा व्यक्ति गाइड कर रहा था। सीबीआई उस व्यक्ति की तलाश कर रही है।

हजारीबाग में सीडीआर खंगाल रही सीबीआई

इधर, सूचना है कि मंगलवार को सरगना की तलाश में सीबीआइ की टीम ने शहर के रामनगर, मंडई और कल्लु चौक समेत अन्य स्थानों पर पहुंच कर छानबीन की। इसके अलावा सीबीआइ की टीम मोबाइल कॉल डिटेल के लिए सीडीआर भी खंगाल रही है। डीएसपी स्तर के एक अधिकारी और दो अन्य पदाधिकारी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

कौन है हाथरस (Hathras) में 137 लोगों की जान लेने वाला  विश्व हरि भोले बाबा, भीड़ से खुद पहले निकलने के लिए ले ली सैकड़ों लोगों की जान ?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Champai Hemant and Kalpna रांची में विधायक दल की बैठक और हेमंत सोरेन से सीएम चंपाई की दो-दो मुलाकात के क्या है मायने? क्यों रद्द कर दिए मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम ?
Next Article Hathras Stamped Hathras Accident: संत भोले बाबा का अपराध से पुराना नाता, यौन शोषण सहित अन्य मामले दर्ज
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • धनबाद में बच्चा चोरी के अफवाह में हिंसक हुई भीड़, युवक की बेरहमी से पिटाई
  • मेदिनीनगर के मैदान में सिंगर मेघा श्रीराम, पलामू के लिए छोड़ दिया है मुंबई, मेयर पद की हैं प्रत्याशी
  • फुटबॉल खेलने के दौरान गिरे सांसद रिकी एजे सिंकॉन, अस्पताल में निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक
  • गुमला में अगवा कर दो नाबालिग से गैंगरेप, चार गये जेल
  • बिहार के समस्तीपुर में लोजपा नेता पर अंधाधुंध फायरिंग, हमले का CCTV फुटेज आया सामने
  • दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ के बाद जबलपुर में भड़की हिंसा, दो पक्षों के बीच जमकर पथराव,पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
  • कांग्रेस के दो पूर्व विधायक गिरफ्तार, योगेंद्र साव और निर्मला देवी को उठा ले गई पुलिस, शुक्रवार सुबह किया रिहा
  • Hemant Soren ने दी नन्ही आलिन को भावभीनी श्रद्धांजलि, दस महीने की बच्ची ने किया अंगदान

You Might Also Like

धनबाद में बच्चा चोरी के अफवाह में हिंसक हुई भीड़, युवक की बेरहमी से पिटाई

धनबाद में बच्चा चोरी के अफवाह में हिंसक हुई भीड़, युवक की बेरहमी से पिटाई

31 minutes ago
medani nagar

मेदिनीनगर के मैदान में सिंगर मेघा श्रीराम, पलामू के लिए छोड़ दिया है मुंबई, मेयर पद की हैं प्रत्याशी

39 minutes ago
फुटबॉल खेलने के दौरान गिरे सांसद रिकी एजे सिंकॉन, अस्पताल में निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक

फुटबॉल खेलने के दौरान गिरे सांसद रिकी एजे सिंकॉन, अस्पताल में निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक

2 hours ago
गुमला में अगवा कर दो नाबालिग से गैंगरेप, चार गये जेल

गुमला में अगवा कर दो नाबालिग से गैंगरेप, चार गये जेल

3 hours ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?