Hathras Accident: संत भोले बाबा का अपराध से पुराना नाता, यौन शोषण सहित अन्य मामले दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 3, 2024

Hathras Stamped

Hathras Accident: यूपी के हाथरस में एक सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में 116 लोगों की जान चली गई है। पास के अस्पताल में लाशें बिछी हुई है। पुलिस ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल भोले बाबा कहां हैं अभी तक पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच के बाद संत भोले बाबा के काले कारनामों की परत खुल रही है। इन पर यौन शोषण समेत पांच अन्य गंभीर मुकदमें दर्ज हैं। आगरा में एक बच्ची की मत्यु हुई थी उस वक्त बाबा ने दावा किया था कि मैं बच्ची को जिंदा कर दूंगा तब बाबा पर केस हुआ था।

बाबा का असली नाम सूरज पाल सिंह है। संत से पहले भोले बाबा पुलिस विभाग में कांस्टेबल की नौकरी करते थें। 1990 के आसपास इन्होंने पुलिस कीनौकरी छोड़ दी थी। जानकारी के अनुसार बाबा को किसी मामले में जेल भी जाना पड़ा था। जेल से छूटने के बाद वह अपना नाम और पहचान बदलकर बाबा बन गया था।

See also  झारखंड में भारी बारिश से यातायात सेवा प्रभावित, कई ट्रेन रद्द, कुछ के समय में किया गया परिवर्तन

NEET Paper Leak: हजारीबाग के बाद जमशेदपुर पहुंची सीबीआई टीम, खास शख्स की तलाश

बाबा का सियासी कनेक्शन

स्वयंभू भोले बाबा, बाबा साकार हरि के नाम से भी जाना जाता है। 26 साल पहले गांव से शुरुआत करने वाले बाबा ने अपना वर्चस्व इतना बढ़ा लिया है कि अब बड़े-बड़े नेता भी इनके दरबार में हाजिरी लगाते हैं। अब बाबा का पुराना सियासी कनेक्शन भी सामने आया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बाबा के सत्संग में शामिल होते रहे हैं। पिछले साल जनवरी में सपा मुखिया अखिलेश भी बाबा के सत्संग में शामिल हुए थें और सोशल मीडिया पर बाबा का गुणगान करते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया था।

परमात्मा से हो चुका साक्षात्कार

वीआरएस लेकर अध्यात्म से जुड़े बाबा अपना नाम बदलकर लोगों को साकार विश्व हरि की जय-जयकार करने के लिए प्रेरित करने लगे। भोले बाबा के अनुयायी उन्हे भगवान मानते हैं और ये दावा करते हैं कि उनका परमात्मा से साक्षात्कार हो चुका है। पश्चिमी यूपी के अलावा हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी बाबा के अनुयायियों की संख्या लाखों में बताई जाती है।

See also  दुर्गा पूजा से पहले मंईयां योजना की राशि और तीन माह का मिलेगा पेंशन, हेमंत सरकार लाभुकों के खाते में डालेगी राशि

रांची में विधायक दल की बैठक और हेमंत सोरेन से सीएम चंपाई की दो-दो मुलाकात के क्या है मायने? क्यों रद्द कर दिए मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम ?

सीएम योगी जाएंगे हाथरस, लेंगे हालचाल

हादसे के बाद योगी सरकार ने राहत-बचाव का कार्य तेज कर दिया है। हादसे की सूचना के बाद योगी सरकार ने अपनी दो मंत्रियों को हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य की निगरानी के लिए भेजा था। बुधवार को सीएम योगी स्वयं हाथरस जा रहे हैं। इससे पहले योगी सरकार ने हादसे में मौत होने वाले सभी परिवार वालों को मुआवजा देने की घोषणा की है।

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष Himanshu Shekhar Chaudhari हटाए गए

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now