गुमला में अगवा कर दो नाबालिग से गैंगरेप, चार गये जेल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 20, 2026

गुमला में अगवा कर दो नाबालिग से गैंगरेप, चार गये जेल

गुमलाः जिले के कामडारा अरहरा गांव से दो नाबालिग लड़कियों को अगवा कर सालेगुटू पंचायत स्थित बालाघाट में चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक सफेद रंग की बोलेरो जिसका नंबर जेएच- 01 इक्यू-5016 से लापा बक्सपुर गांव बारात में आये थे। लौटने के दौरान रास्ते में इन चारों युवकों (सिमडेगा जिले के बानो थाना स्थित जराकेल गांव के तीन युवक अनमोल, सोनू व सुंदर साहू और चाथे आरोपी कोलेबिरा थाना के बरसलोया गांव का धरमजीत उर्फ होल्डर) ने देखा कि एक स्कूटी पर दो लड़के और दो लड़कियां जा रही हैं।

कांग्रेस के दो पूर्व विधायक गिरफ्तार, योगेंद्र साव और निर्मला देवी को उठा ले गई पुलिस
इस क्रम में अपने वाहन से पीछा कर स्कूटी सवार लड़कियों को अरहरा गांव के चौक के पास रोका और सबको बोलेरो गाड़ी में बैठाने लगे। इसमें से एक युवक भाग निकला और दो नाबालिग लड़कियां व एक युवक को अगवा कर कामडारा थाना क्षेत्र के बालाघाट ले गये। चारों युवकों ने दोनों नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म किया। मौका पाकर दोनों लड़कियां घटनास्थल से भाग निकली। इधर दूसरे युवक (जो अगवा होने से बच गया था) ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद कामडारा पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

See also  बोकारो में CBI की टीम पर हमला, तीन अधिकारियों को लगी चोट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now