कौन है हाथरस (Hathras) में 137 लोगों की जान लेने वाला  विश्व हरि संत भोले बाबा, भीड़ से खुद पहले निकलने के लिए ले ली सैकड़ों लोगों की जान ?

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 2, 2024

Hathras Stamped

हाथरसः कौन है  हाथरस (Hathras) का बाबा विश्व हरि भोले  जिसके सत्संग में इतने लोग इकट्ठा हो गए कि भगदड़ मच गई। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तक कम हैं लेकिन उनके चाहने वाले इतने है कि अपनी जान तक दे दी । उत्तर प्रदेश के हाथरस में जिस सत्संग में सैकड़ों लोगों की मौत हुई उसके आयोजक यानि उपदेशक की कहानी बेहद ही दिलचस्प है । इस बाबा से विवादों का पुराना नाता है लेकिन मीडिया से दूरी रखने की वजह से अभी तक सुर्खियों में नहीं थे। लेकिन भगदड़ के बाद अब इस बाबा की तलाश हो रही है , देश के लोग पूछ रहे हैं कौन हैं हाथरस का हत्यारा बाबा ?

Contents
See also  बिहार की दो पत्नियों ने पति का कर लिया बंटवारा, सप्ताह के सात दिनों का ऐसे हुआ फार्मूला तय

पुलिस की नौकरी छोड़ बना विश्व हरि भोले बााबा

हाथरस के स्थानीय लोगों के मुताबिक विश्व हरि भोले बाबा का असली नाम सूरज पाल हैं जिन्हें उनके अनुयायी भोले बाबा कहते हैं । सूरज पाल कासगंज जिले के पातियाली क्षेत्र के बहादुर नगर से हैं। बताया जाता है कि  17 साल पहले राज्य पुलिस की नौकरी छोड़ दी थी और उपदेशक बन गए थे।

Hathras
हाथरस हादसे में मारे गए लोगों के परिजन

अंधविश्वास का धंधा जमा तो बन गए विश्व हरि बाबा

सूरज पाल उर्फ विश्व हरि भोले बाबा  के अनुयायी आधार यूपी के अलावा राजस्थान और मध्य प्रदेश तक फैले हुए हैं लेकिन विवादों से बचन के लिए ये बाबा खुद को मीडिया की नजरों से बचाया रखता है । एक भक्त के अनुसार, भोले बाबा का कोई धार्मिक गुरु नहीं था और सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के तुरंत बाद उन्हें देवी-देवता का ‘दर्शन’ हुआ और तभी से वे आध्यात्मिक प्रवृत्तियों की ओर झुक गए। वे हर मंगलवार को अपने ‘सत्संग’ का आयोजन करते थे और हाथरस से पहले उन्होंने पिछले हफ्ते मैनपुरी जिले में एक समान कार्यक्रम आयोजित किया था।

See also  Hathras Accident: इतने शव की पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर्स के थक गए हाथ, दूसरे जिलों में भेजने पड़े शव, सैकड़ों बच्चों के सिर उठ गया मां का साया

कोविड काल में भी खड़ा किया था विवाद

बताया जाता है कि कोविड महामारी के दौरान उस समय विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने मई 2022 में फर्रुखाबाद जिले में केवल 50 लोगों की उपस्थिति के साथ एक सत्संग की अनुमति मांगी। हालांकि, यह सभा 50,000 से अधिक लोगों की हो गई, जिससे स्थानीय प्रशासन के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई।

विश्व हरि भोले बाबा ने ऐसे मचा दी भगदड़

मंगलवार को हाथरस के कार्यक्रम में भगदड़ उस समय मच गई जब भोले बाबा के सेवक लोगों को गर्मी और उमस के बीच स्थल छोड़ने से रोक रहे थे ताकि बाबा विश्व हरि और उनका दल पहले निकल सके। जब लोगों को स्थल छोड़ने की अनुमति दी गई, तो अफरातफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई।

See also  धार भोजशाला को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने मंदिर करार दिया, हिंदुओं के पक्ष में बड़ा फैसला

UP के हाथरस (Hathras) में भोले बाबा सत्संग के दौरान भगदड़,अबतक 134 श्रद्धालुओं की मौत ,कई घायल

गढ़वा में बंगाल जैसी घटना: बीच सड़क पर प्रेमी जोड़ी को बेरहमी से पीटा, प्राथमिकी दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now