फुटबॉल खेलने के दौरान गिरे सांसद रिकी एजे सिंकॉन, अस्पताल में निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 20, 2026

फुटबॉल खेलने के दौरान गिरे सांसद रिकी एजे सिंकॉन, अस्पताल में निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक

डेस्कः मेघालय की राजधानी शिलांग से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वॉइस ऑफ द पीपल पार्टी (VPP) के सांसद रिकी एजे सिंकॉन का गुरुवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक वे दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहे थे, तभी मैदान में अचानक गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें पहले मावियोंग कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया। वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, इसलिए उन्हें तुरंत एडवांस इलाज के लिए जियाव के डॉ. एच. गॉर्डन रॉबर्ट्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

 

दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ के बाद जबलपुर में भड़की हिंसा, दो पक्षों के बीच जमकर पथराव,पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
मैच के दौरान अचानक गिरे सांसद
रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉ. रिकी एजे सिंकॉन गुरुवार शाम शिलांग के पास मावलाई मावियोंग इलाके के एक मैदान में दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहे थे। खेल के दौरान ही वे अचानक मैदान में गिर पड़े, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दोस्तों ने बिना देर किए उन्हें मावियोंग कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टर मौजूद नहीं होने के कारण उन्हें तुरंत दूसरे अस्पताल रेफर करना पड़ा।
अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
इसके बाद सांसद को जयाव स्थित डॉ. एच गॉर्डन रॉबर्ट्स अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों के मुताबिक शाम करीब 8:42 बजे अस्पताल में भर्ती होने के कुछ ही देर बाद उनका निधन हो गया। इस खबर के फैलते ही मेघालय की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई।
राजनीतिक नेताओं ने जताया शोक
घटना की जानकारी मिलते ही उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन टाइनसॉन्ग, वीपीपी अध्यक्ष अर्डेंट मिलर बसैयावमॉइट समेत कई विधायक और राजनीतिक नेता अस्पताल पहुंचे।सभी नेताओं ने सिंकॉन के निधन को राज्य की राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताया।

See also  स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 4 जी मोबाइल देने की उठी मांग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now