लातेहार में मारा गया 5 लाख का इनामी नक्सली मनीष यादव, कुंदन खेरवार हुआ अरेस्ट, SP के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 26, 2025

लातेहार में मारा गया 5 लाख का इनामी नक्सली मनीष यादव, कुंदन खेरवार हुआ अरेस्ट, SP के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

लातेहार: लातेहार में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में का 5 लाख का इनामी नक्सली मनीष यादव एनकाउंटर में मारा गया।10 लाख के इनामी कुंदन खेरवार को जिंदा गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। पुलिस ने मौके से दो एक्स.95 ऑटोमेटिक राइफल भी बरामद की है। लातेहार के दौना गांव में हुई है मुठभेड़।

WhatsApp Image 2025 05 26 at 15.32.19 55454fa5

Monsoon: तेजी से आगे बढ़ रहा है मॉनसून, अब किन राज्यों तक पहुंचा; क्या है जल्दी आने की वजह

झारखंड के लातेहार जिले के दौना जंगल में सोमवार की सुबह नक्सली ओर पुलिस की मुठभेड़ हुई।मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली मनीष यादव मारा गया। मुठभेड़ के बाद कुंदन खेरवार भाग रहा था जिसे सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया है कुंदन खेरवार पर 10 लाख का इनाम है। दोनों नक्सलियों पर लातेहार जिले के अलावे अन्य जिलों के विभिन्न थाना क्षेत्र में कई मामले दर्ज है।मनीष यादव लातेहार पलामू, गढ़वा, चतरा, बिहार के गया और औरंगाबाद में 50 से अधिक नक्सल हमले का आरोपी है। बिहार के इलाके में मनीष यादव सक्रिय था और फिर बाद में वह बूढ़ापहाड़ के इलाके में माओवादियों के दस्ते का सदस्य बन गया था। चर्चित कटिया मुठभेड़, जिसमें CRPF जवान के पेट में बम प्लांट किया गया था और 13 जवान शहीद हुए थे। इस घटना का मनीष यादव आरोपी रहा है। 2018-19 में गढ़वा के पोलपोल नक्सल हमला हुआ था, इस हमले में छह जवान शहीद हुए थे। इस घटना का भी मुख्य आरोपी मनीष यादव रहा है।

See also  कब्रिस्तान से आ रही थी अजीब आवाजें.... पुलिस ने जाकर देखा तो खुली रह गई आखें, कब्र पर सेक्स कर रहा था प्रेमी जोड़ा

कोविड के नए वेरिएंट पर झारखंड अलर्ट,सरकार पूरी तरह तैयार,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा ‘भीड़ में लगाए मास्क’

2 दिन पहले जेजेएमपी के सुप्रीमो पप्पू लोहार और प्रभात गंजू के मारे जाने के बाद लातेहार पुलिस जेजेएमपी का पूरी तरह से खत्म करने में लगी हुई थी। लातेहार पुलिस को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनीष यादव और कुंदन खरवार दौना जंगल में जमे हुए हैं।सूचना के बाद पुलिस की टीम ने सुबह नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाई. पुलिस की टीम जिस समय घटनास्थल पर पहुंची ,पुलिस की टीम को देखकर नक्सली फायरिंग करते हुए भागने लगे. मुठभेड़ में मनीष यादव मारा गया और मुठभेड़ के बाद भाग रहे कुंदन खरवार को सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया है।

धोनी ने IPL से संन्यास पर दिया बड़ा बयान, चेन्नई सुपर किंग्स ने अंतिम मैच में गुजरात टाइटंस को दी मात

दरअसल, झारखंड पुलिस के डीजीपी अनुराग गुप्ता को सूचना मिली थी कि नक्सली कमांडर मनीष यादव अपने दस्ते के साथ महुआडांड़ थाना क्षेत्र के दौना और करमखाड़ के बीच जंगल में भ्रमणशील है । सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम गठित की गई और नक्सलियों की घेराबंदी का काम शुरू किया गया । इसी बीच पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई, जिसमें नक्सली कमांडर मनीष यादव को मार गिराया गया । 10 लाख रुपये का इनामी नक्सली कुंदन खेरवार भी गिरफ्तार हुआ है पुलिस ने मौके से दो एक्स.95 ऑटोमेटिक राइफल भी बरामद की है।

See also  साहिबगंज में पुलिस पदाधिकारी पर चाकू से हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार

तेज प्रताप ही नहीं लव अफेयर में कई राजनेताओं का करियर हुआ बर्बाद, परिवार ने भी किया किनारा

डीजीपी अनुराग गुप्ता, आईजी अभियान अमोल होमकर और पलामू डीआईजी वाई एस रमेश द्वारा दस्ते पर एक बड़ा प्रहार करने की प्लनिंग की गई।लातेहार एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन को शुरू किया गया। डीजीपी अनुराग गुप्ता , आईजी अभियान अमोल वी होमकर,पलामू डीआईजी वाई एस रमेश, नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर लगातार नजर बनाए हुए थे। लातेहार पुलिस ने 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली मनीष यादव को मार गिराया है रविवार देर रात से लेकर सोमवार सुबह तक चली पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में नक्सली मारा गया है । 10 लाख रुपये का इनामी नक्सली कुंदन खेरवार भी गिरफ्तार हुआ है पुलिस ने मौके से दो एक्स.95 ऑटोमेटिक राइफल भी बरामद की है । यह मुठभेड़ महुआडांड़ थाना क्षेत्र के करमखाड़ और दौना के बीच की है मुठभेड़ के बाद पुलिस की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है ।

See also  MMDR संशोधन कानून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी JMM ने कहा काला कानून का होगा विरोध
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now