पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में आया नया मोड़,गूगल सर्च हिस्ट्री से खुला राज, 150 लोगों के खिलाफ FIR

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 14, 2026

पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में आया नया मोड़,गूगल सर्च हिस्ट्री से खुला राज, 150 लोगों के खिलाफ FIR

पटनाः चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र में हॉस्टल में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्रा की मौत के बाद शव कारगिल चौक पर रखकर हंगामा करने के मामले गांधी मैदान थाने की पुलिस ने छह नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस CCTV फुटेज के जरिए अन्य की पहचान करने में जुटी है।

रांची से लापता अंश अंशिका रामगढ़ में मिले, दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस की मानें तो इसमें कई ऐसे हैं लोग भी हैं, जो सैदपुर और बीएन कॉलेज के हॉस्टल में रहते हैं। प्रारंभिक जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि नहीं हुई है। युवती के मोबाइल फोन में गूगल सर्च हिस्ट्री के अवलोकन में सुसाइड एवं नींद की दवा के संबंध में सर्च किया जाना पाया गया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के घर में लगी आग, फायर बिग्रेड की टीम ने संभाला मोर्चा
परिजनों ने जताई थी उत्पीड़न की आशंका
वहीं, स्वजन ने बच्ची के साथ गलत होने की आशंका जताई थी। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि नौ जनवरी को चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष को सूचना प्राप्त हुई कि मुन्ना चक स्थित हॉस्टल में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा बेहोशी की हालत में अपने कमरे में मिली। उसे उपचार के लिए पास के क्लिनिक ले जाया गया, जहां से चिकित्सक द्वारा बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।उक्त अस्पताल में छह से 10 जनवरी तक उपचाराधीन रही। स्थिति गंभीर होने पर वहां से भी एक अन्य निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। वहां उपचार के क्रम में 11 जनवरी को उसकी मृत्यु हो गई।

See also  अरविंद केजरीवाल की पार्टी के विधायक नरेश बालियान गिरफ्तार, गैंगस्टर के साथ वायरल हुआ था ऑडियो

तेजप्रताप यादव के लिए खुला राबड़ी देवी के घर का दरवाजा, लंबे समय के बाद लालू और तेजस्वी से हुई मुलाकात
प्रारंभिक जांच में घटनास्थल का निरीक्षण, FSL टीम की जांच, हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन, हास्टल संचालक एवं वार्डन के बयान, चिकित्सकों तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ के बयान एवं उपलब्ध जांच रिपोर्ट के आधार पर यौन उत्पीड़न की पुष्टि नहीं हुई है।

जमशेदपुर के उद्योगपति का बेटा कैरव गांधी गायब, फोन बंद, कांदरबेड़ा में मिली कार
गूगल में सर्च की थी सुसाइड एवं नींद की दवा
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि पीड़िता के यूरिन टेस्ट में नींद की दवा का डोज पाया गया है। साथ ही युवती के मोबाइल फोन में गूगल सर्च हिस्ट्री का अवलोकन किया गया।इसमें यह तथ्य भी सामने आया कि गूगल सर्च हिस्ट्री में 24 दिसंबर एवं पांच जनवरी को सुसाइड एवं नींद की दवा के संबंध में सर्च किया गया था।सोमवार को छात्रा के शव का PMCH में मेडिकल बोर्ड द्वारा वीडियोग्राफी कर पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस हरेक बिन्दु पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें।सोमवार की शाम कारगिल चौक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया। SSP ने कहा कि प्रदर्शन में एक साजिश के तहत लोगों को उकसाया गया था ताकि उसे मुद्दा बनाया जा सके। साजिश में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

See also  पटना में दो लड़कियों ने की पेपर स्प्रे से ज्वेलरी शॉप लूटने की कोशिश, देखे VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now