कटिहार में सांसद पप्पू यादव के एस्कॉर्ट गाड़ी का एक्सीडेंट, 5 लोग घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 23, 2026

कटिहार: जिले में रविवार देर रात पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। सांसद पप्पू यादव के एस्कॉर्ट वाहन का कटिहार-सौनौली मार्ग पर एक्सीडेंट हो गया और वह सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरा। गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। हालांकि, सांसद पप्पू यादव पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

ANI 20261123040628 202611

जानकारी के अनुसार, पप्पू यादव पूर्णिया से सालमारी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बेलोरी-सन्हौली-सालमारी मुख्य सड़क पर कुम्हरी के पास निर्माणाधीन पुल के समीप उनके काफिले के आगे चल रही पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई।चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके बाद गाड़ी सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जा गिरी। हादसे के समय एस्कॉर्ट वाहन में सुरक्षाकर्मी सवार थे। दुर्घटना में पांच लोगों को चोटें आई हैं।

See also  झारखंड में आज होगी भारी बारिश, रांची में स्कूल बंद, खराब मौसम के कारण 26 उड़ाने रद्द, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला में बाढ़ का खतरा

320 214 28173160 thumbnail 16x9 pappuu

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now