हजारीबाग में अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, 25 लाख का आभूषण लेकर हुए फरार

हजारीबाग में अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, 25 लाख का आभूषण लेकर हुए फरार

हजारीबागः अपराधियों ने हजारीबाग में एक बार फिर ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया है। बुधवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने चौपारण स्थित ज्वेलरी शॉप को उस समय निशाना बनाया जब दुकान को बंद किया जा रहा था। बाइक सवार अपराधी 25 के गहने लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।
बताते चलें कि चौपारण के महराजगंज स्थित स्वर्णाभूषण दुकानदार अलखदेव पोद्दार अपनी जेवर की दुकान बंद कर चुके थे। लगभग 25 लाख के जेवर अपनी बाइक की डिक्की में रख चुके थे। इसी दौरान काले रंग की अपाची बाइक पर सवार एक युवक वहां पहुंचा और चंद सेकेंड में डिक्की खोलकर आभूषण निकाल इटखोरी की ओर भाग निकला। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

See also  मेडिकल में फर्जी प्रमाणपत्र से हो रहा नामांकन, बाबूलाल मरांडी ने कहा- मामले की कराएं सीबीआई जांच
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now