अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्स को लेने जा रहा नासा का मिशन स्थगित, लॉन्च से चंद घंटे पहले लगा झटका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 13, 2025

SPACE-EXPLORATION-BOEING-STARLINER-

डेस्कः अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने नासा-स्पेसएक्स क्रू-10 मिशन को स्थगित करने की घोषणा की। इससे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर फंसे दो अंतरिक्ष यात्रियों, सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की वापसी में देरी हो गई है। यह मिशन इन दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के स्थान पर एक नई टीम को भेजने के लिए निर्धारित था, लेकिन लॉन्च से चार घंटे पहले इंजीनियरों को रॉकेट के एक महत्वपूर्ण हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी मिली।

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान इन अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए तैयार किया गया था। क्रू-10 मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस भेजा जाना था, और वापसी में सुनीता विलियम्स और विल्मोर को लाना था। यह मिशन 12 मार्च 2025 को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से फाल्कन-9 रॉकेट के जरिए लॉन्च होने वाला था, लेकिन लॉन्च पैड पर हाइड्रोलिक्स से संबंधित समस्या के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। नासा और स्पेसएक्स ने अभी तक नई लॉन्च तारीख की घोषणा नहीं की है।

See also  छत्तीसगढ़ में नक्सल के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, 30 नक्सली ढेर, अमित शाह ने कहा- 31 मार्च तक हो जाएगा सफाया

रांची के रूफटॉप बार और रेस्टोरेंट संचालकों को मिली राहत, मनाई होली से पहले खुशियां

जानकारी के अनुसार रॉकेट की लॉन्चिंग से ठीक पहले, तकनीशियन ग्राउंड हाइड्रोलिक सिस्टम की जांच कर रहे थे। यह प्रक्रिया रॉकेट को लॉन्च पैड पर सुरक्षित रखने वाले दो में से एक आर्म को रिलीज करने के लिए आवश्यक होती है। नासा के लॉन्च कमेंटेटर डेरोल नेल ने बताया, “यह समस्या ग्राउंड साइड हाइड्रोलिक सिस्टम में थी, जबकि रॉकेट और स्पेसक्राफ्ट पूरी तरह ठीक थे।”

लॉन्च कैप्सूल में बैठ चुके चारों अंतरिक्ष यात्रियों को अंतिम निर्णय के लिए इंतजार करना पड़ा। लॉन्च काउंटडाउन के एक घंटे से भी कम समय शेष रहते स्पेसएक्स ने मिशन को टालने का फैसला लिया। हालांकि, अभी नई लॉन्च तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कंपनी ने संकेत दिया कि अगला प्रयास गुरुवार रात तक हो सकता है।

क्रू-10 के पहुंचने के बाद विलियम्स और विलमोर की वापसी

क्रू-10 के अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने के बाद, वहां पहले से मौजूद दो अंतरिक्ष यात्रियों – सुनीता विलियम्स और बट्च विलमोर – को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू होगी। दोनों पिछले साल जून में आईएसएस पहुंचे थे, लेकिन बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल में तकनीकी गड़बड़ी के कारण उन्हें अतिरिक्त समय तक स्टेशन पर रहना पड़ा। नासा ने स्टारलाइनर को बिना किसी यात्री के वापस लाने का फैसला किया और विलियम्स तथा विलमोर की वापसी स्पेसएक्स के जरिए कराने की योजना बनाई।

See also  उत्तरप्रदेश में आंधी-तूफान से भारी तबाही, 74 लोगों की मौत, 38 जिलों में येलो अलर्ट

खून की तरह लाल हुआ समंदर का किनारा, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप; VIDEO VIRAL

क्रू-10 के प्रमुख अंतरिक्ष यात्री

क्रू-10 मिशन की कमान नासा की ऐनी मैकक्लेन संभालेंगी, जबकि निकोल आयर्स पायलट की भूमिका में होंगी। इस मिशन में जापान की अंतरिक्ष एजेंसी JAXA के तकुया ओनिशी और रूस की स्पेस एजेंसी रोसकोसमोस के किरिल पेसकोव भी शामिल हैं। आयर्स और पेसकोव पहली बार अंतरिक्ष यात्रा करेंगे, जबकि मैकक्लेन और ओनिशी का यह दूसरा मिशन होगा।

क्रू-10 के स्टेशन पहुंचने के बाद कुछ दिनों तक आईएसएस पर दोनों क्रू दल एक साथ मौजूद रहेंगे। इसके बाद, विलियम्स और विलमोर नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और अलेक्जेंडर गोर्बुनोव के साथ वापसी की यात्रा करेंगे। हालांकि, फ्लोरिडा के तट के पास खराब मौसम के चलते उनकी वापसी और अधिक विलंबित हो सकती है।

होली से पहले झारखंड के कई जिलों में चलेगी लू, चार राज्यों में हीट वेव को लेकर अलर्ट

See also  चोर कितना भी शातिर हो, चोरी पकड़ी जाती है; प्रशांत किशोर पर क्यों बोले संजय जायसवाल

16 मार्च तक आने वाली थीं सुनीता विलियम्स

नासा के अधिकारियों ने बताया कि सुनीता विलियम्स और विल्मोर क्रू-9 के साथ स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान में 16 मार्च 2025 को पृथ्वी पर लौटने वाले थे। अब इस देरी से उनकी वापसी अनिश्चित हो गई है। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने हाल ही में आईएसएस से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे इस लंबे प्रवास के लिए तैयार हैं और वैज्ञानिक प्रयोगों में योगदान दे रहे हैं, लेकिन उनकी वापसी में बार-बार देरी ने स्थिति को जटिल बना दिया है।

स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने पहले दावा किया था कि उनकी कंपनी पिछले साल ही अंतरिक्ष यात्रियों को वापस ला सकती थी, लेकिन कथित तौर पर बाइडेन प्रशासन ने इसे रोक दिया था। हालांकि, विल्मोर ने इस दावे को स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें इसकी पूरी जानकारी नहीं है। नासा ने इन आरोपों पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

संथाल परगना को अलग राज्य बनाएं, झारखंड में लगाएं राष्ट्रपति शासन; संसद में बोले निशिकांत दुबे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now