होली से पहले झारखंड के कई जिलों में चलेगी लू, चार राज्यों में हीट वेव को लेकर अलर्ट

बिहार के 6 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, पटना में 41°C के पार पहुंचा पारा, गयाजी सबसे ज्यादा गर्म

रांचीः होली से पहले झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र और राजस्थान लू की चपेट में आ गए है। गुजरात-राजस्थान के एक दर्जन से अधिक शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। झारखंड में भी मौसम को लेकर बड़ा अपडेट आया है।

झारखंड में एक और एनकांउटर, रांची में पिस्टल छीनकर भाग रहे डबल मर्डर के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली
पश्चिम क्षेत्र से आ रही गर्म हवा से मार्च के महीने में ही हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। 14 मार्च को कोल्हान के इलाके में अधिकतम तापमान में बेतहाशा बढ़ोतरी होगी और हीटवेव चलने की संभावना है। जबकि 15 और 16 मार्च को कोल्हान के साथ साथ पलामू और गढ़वा सहित निकटवर्ती इलाकों में लू चलने की संभावना है। यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।

PLFI के सुप्रीमो दिनेश गोप को सेंट्रल जेल में मिल रहा थी VVIP ट्रीटमेंट, छापेमारी के बाद हुआ खुलासा
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर अभिषेक आनंद के अनुसार राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। मौसम विभाग ने कोल्हान सहित पलामू-गढ़वा आदि इलाकों में येला अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही लोगों को गर्मी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
महज तीन साल में यह दूसरा मौका है जब लू का दौर मार्च के पहले पखवाड़े में आ गया है। 2022 में भी लू का पहला दौर गुजरात में 11 से 19 मार्च के बीच महसूस किया गया था। उस साल होली आठ मार्च को थी। लेकिन इस बार होली से पहले ही लू चलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार और झारखंड में 16 मार्च को कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी स्थानों में अधिकातम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। उसके बाद पारा दो से तीन डिग्री गिर सकता है। अगले एक हफ्ते में कम से कम दो पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से गुजरेंगे।

See also  विपक्ष का घोषणा पत्र देश के युवा के भविष्य को रौंदने वाला है, इलेक्टोरल बॉन्ड न होता तो पैसे का स्रोत पता ही नहीं चलता : PM मोदी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now