रांचीः कांग्रेस के विधायक भूषण बाड़ा पर लगे यौन शोषण के मामले में पुलिस ने एक पत्रकार से पूछताछ की कोशिश की है जिसके बाद बीजेपी के कई विधायक पत्रकार के दफ्तर पहुंच कर सरकार क घेरने की कोशिश की । बीजेपी के कई नेता उस वक्त पत्रकार के दफ्तर पहुंच गए जब झारखंड पुलिस इसी मामले से जुड़े एक दूसरे मुकदमे में पूछताछ के लिए पहुंची थी । दीपक प्रकाश समेत कई नेताओं ने जमकर हंगामा किया और आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी विधायक को बचा रही है लेकिन पत्रकार से पूछताछ के लिए रात में पहुंचती है ।
NCW ने लिया स्वत: संज्ञान
इस मामले राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने कहा है कि ” उचित कानूनी कार्रवाई, पीड़िता की पहचान की गोपनीयता सुनिश्चित करने तथा उसे समुचित चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराने को कहा है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जांच किसी भी राजनीतिक या बाहरी प्रभाव से मुक्त होनी चाहिए तथा पीड़िता को किसी भी प्रकार की धमकी या दबाव से सुरक्षित रखा जाना चाहिए।”
आयोग ने 7 दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) मांगी है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने 13 नवंबर 2026 को द टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित झारखंड के सिमडेगा से विधायक श्री भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के कथित यौन शोषण के आरोपों से संबंधित मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, विधायक के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। नाबालिग ने विधायक के परिवार के सदस्यों पर मारपीट, गाली-गलौज तथा शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न के आरोप भी लगाए हैं।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर इन आरोपों की विस्तृत, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने को कहा है। इसमें स्कूल में दाखिला दिलाने के बहाने नाबालिग को सिमडेगा से रांची लाए जाने की परिस्थितियों की जांच भी शामिल है। आयोग ने उचित कानूनी कार्रवाई, पीड़िता की पहचान की गोपनीयता सुनिश्चित करने तथा उसे समुचित चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराने को कहा है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जांच किसी भी राजनीतिक या बाहरी प्रभाव से मुक्त होनी चाहिए तथा पीड़िता को किसी भी प्रकार की धमकी या दबाव से सुरक्षित रखा जाना चाहिए।
आयोग ने 7 दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) मांगी है।
प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा, गरिमा और अधिकार सर्वोपरि हैं। किसी नाबालिग के यौन शोषण से जुड़े आरोपों की जांच पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और तत्परता से की जानी चाहिए। आरोपी का पद या प्रभाव कानून के प्रति जवाबदेही में बाधा नहीं बन सकता। #ncw #ncwindia #jharkhand
@JharkhandPolice @RanchiPIB— NCW (@NCWIndia) November 15, 2026
आखिर पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई क्यों?
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज हेमंत सरकार की पुलिस द्वारा एक नाबालिग आदिवासी बेटी के लिए न्याय की आवाज उठाने वाले पत्रकार एवं संबंधित मीडिया चैनल के पास पुलिस का भेजा जाना शर्मनाक है।
पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय मामले को दबाने और दमनकारी नीति के माध्यम से आवाज उठाने वालों को चुप कराने का प्रयास किया जा रहा है।
जनजातीय गौरव दिवस पर एक आदिवासी बेटी के न्याय की आवाज को दबाने की इस कोशिश से पूरा झारखंड शर्मसार है!
— Amar Kumar Bauri (@amarbauri) November 15, 2026
झारखंड में MLAपर लगे नाबालिग से यौन शोषण के मामले में खुलासा करने वाले पत्रकार से पूछताछ के लिए पुलिस जब पहुंची तो बीजेपी के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया । बीजेपी का आरोप है कि आरोपी भूषण बड़ा को बचाया जा रहा है और पत्रकार को परेशान कर रही है पुलिस। @dprakashbjp @BJP4Jharkhand https://t.co/gIQaINgH7q
— Live Dainik (@Live_Dainik) November 15, 2026
गौरतलब है कि झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े नाबालिग के कथित यौन उत्पीड़न मामले उस वक्त नया मोड़ सामने आया था जब नाबालिग की दादी ने पाकरटांड़ थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनकी पोती को अगवा कर डराया-धमकाया गया और विधायक के खिलाफ गलत एवं भ्रामक बातें बोलने के लिए दबाव बनाया गया। इस शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
इस घटनाक्रम के बाद मामला और गंभीर हो गया है। एक तरफ विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप हैं, वहीं दूसरी तरफ अब नाबालिग की दादी ने आरोप लगाया है कि उनकी पोती को विधायक के खिलाफ बयान देने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस दोनों मामलों से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग की दादी ने पाकरटांड़ थाने में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी पोती को दिलीप तिर्की और अभिषेक भारती ने अगवा कर लिया था। इसके बाद उसे डराया-धमकाया गया और दबाव बनाकर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ गलत एवं भ्रामक बातें बोलने तथा कथित आरोपों के संबंध में गवाही देने के लिए विवश किया गया।





