By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्स को लेने जा रहा नासा का मिशन स्थगित, लॉन्च से चंद घंटे पहले लगा झटका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्स को लेने जा रहा नासा का मिशन स्थगित, लॉन्च से चंद घंटे पहले लगा झटका

अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्स को लेने जा रहा नासा का मिशन स्थगित, लॉन्च से चंद घंटे पहले लगा झटका

livedainik
March 13, 2025 8:34 AM
By livedainik
11 months ago
Share
SPACE-EXPLORATION-BOEING-STARLINER-
SHARE

डेस्कः अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने नासा-स्पेसएक्स क्रू-10 मिशन को स्थगित करने की घोषणा की। इससे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर फंसे दो अंतरिक्ष यात्रियों, सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की वापसी में देरी हो गई है। यह मिशन इन दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के स्थान पर एक नई टीम को भेजने के लिए निर्धारित था, लेकिन लॉन्च से चार घंटे पहले इंजीनियरों को रॉकेट के एक महत्वपूर्ण हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी मिली।

Contents
  • क्रू-10 के पहुंचने के बाद विलियम्स और विलमोर की वापसी
  • क्रू-10 के प्रमुख अंतरिक्ष यात्री
  • 16 मार्च तक आने वाली थीं सुनीता विलियम्स

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान इन अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए तैयार किया गया था। क्रू-10 मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस भेजा जाना था, और वापसी में सुनीता विलियम्स और विल्मोर को लाना था। यह मिशन 12 मार्च 2025 को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से फाल्कन-9 रॉकेट के जरिए लॉन्च होने वाला था, लेकिन लॉन्च पैड पर हाइड्रोलिक्स से संबंधित समस्या के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। नासा और स्पेसएक्स ने अभी तक नई लॉन्च तारीख की घोषणा नहीं की है।

रांची के रूफटॉप बार और रेस्टोरेंट संचालकों को मिली राहत, मनाई होली से पहले खुशियां

- Advertisement -
LD-advertisement

जानकारी के अनुसार रॉकेट की लॉन्चिंग से ठीक पहले, तकनीशियन ग्राउंड हाइड्रोलिक सिस्टम की जांच कर रहे थे। यह प्रक्रिया रॉकेट को लॉन्च पैड पर सुरक्षित रखने वाले दो में से एक आर्म को रिलीज करने के लिए आवश्यक होती है। नासा के लॉन्च कमेंटेटर डेरोल नेल ने बताया, “यह समस्या ग्राउंड साइड हाइड्रोलिक सिस्टम में थी, जबकि रॉकेट और स्पेसक्राफ्ट पूरी तरह ठीक थे।”

- Advertisement -
royal-soler-new

लॉन्च कैप्सूल में बैठ चुके चारों अंतरिक्ष यात्रियों को अंतिम निर्णय के लिए इंतजार करना पड़ा। लॉन्च काउंटडाउन के एक घंटे से भी कम समय शेष रहते स्पेसएक्स ने मिशन को टालने का फैसला लिया। हालांकि, अभी नई लॉन्च तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कंपनी ने संकेत दिया कि अगला प्रयास गुरुवार रात तक हो सकता है।

क्रू-10 के पहुंचने के बाद विलियम्स और विलमोर की वापसी

क्रू-10 के अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने के बाद, वहां पहले से मौजूद दो अंतरिक्ष यात्रियों – सुनीता विलियम्स और बट्च विलमोर – को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू होगी। दोनों पिछले साल जून में आईएसएस पहुंचे थे, लेकिन बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल में तकनीकी गड़बड़ी के कारण उन्हें अतिरिक्त समय तक स्टेशन पर रहना पड़ा। नासा ने स्टारलाइनर को बिना किसी यात्री के वापस लाने का फैसला किया और विलियम्स तथा विलमोर की वापसी स्पेसएक्स के जरिए कराने की योजना बनाई।

खून की तरह लाल हुआ समंदर का किनारा, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप; VIDEO VIRAL

क्रू-10 के प्रमुख अंतरिक्ष यात्री

क्रू-10 मिशन की कमान नासा की ऐनी मैकक्लेन संभालेंगी, जबकि निकोल आयर्स पायलट की भूमिका में होंगी। इस मिशन में जापान की अंतरिक्ष एजेंसी JAXA के तकुया ओनिशी और रूस की स्पेस एजेंसी रोसकोसमोस के किरिल पेसकोव भी शामिल हैं। आयर्स और पेसकोव पहली बार अंतरिक्ष यात्रा करेंगे, जबकि मैकक्लेन और ओनिशी का यह दूसरा मिशन होगा।

क्रू-10 के स्टेशन पहुंचने के बाद कुछ दिनों तक आईएसएस पर दोनों क्रू दल एक साथ मौजूद रहेंगे। इसके बाद, विलियम्स और विलमोर नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और अलेक्जेंडर गोर्बुनोव के साथ वापसी की यात्रा करेंगे। हालांकि, फ्लोरिडा के तट के पास खराब मौसम के चलते उनकी वापसी और अधिक विलंबित हो सकती है।

होली से पहले झारखंड के कई जिलों में चलेगी लू, चार राज्यों में हीट वेव को लेकर अलर्ट

16 मार्च तक आने वाली थीं सुनीता विलियम्स

नासा के अधिकारियों ने बताया कि सुनीता विलियम्स और विल्मोर क्रू-9 के साथ स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान में 16 मार्च 2025 को पृथ्वी पर लौटने वाले थे। अब इस देरी से उनकी वापसी अनिश्चित हो गई है। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने हाल ही में आईएसएस से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे इस लंबे प्रवास के लिए तैयार हैं और वैज्ञानिक प्रयोगों में योगदान दे रहे हैं, लेकिन उनकी वापसी में बार-बार देरी ने स्थिति को जटिल बना दिया है।

स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने पहले दावा किया था कि उनकी कंपनी पिछले साल ही अंतरिक्ष यात्रियों को वापस ला सकती थी, लेकिन कथित तौर पर बाइडेन प्रशासन ने इसे रोक दिया था। हालांकि, विल्मोर ने इस दावे को स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें इसकी पूरी जानकारी नहीं है। नासा ने इन आरोपों पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

संथाल परगना को अलग राज्य बनाएं, झारखंड में लगाएं राष्ट्रपति शासन; संसद में बोले निशिकांत दुबे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रांची के रूफटॉप बार और रेस्टोरेंट संचालकों को मिली राहत, मनाई होली से पहले खुशियां रांची के रूफटॉप बार और रेस्टोरेंट संचालकों को मिली राहत, मनाई होली से पहले खुशियां
Next Article bjp_mla_shreyasi_singh भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह की कार को ट्रैक्टर ने मारी जोरदार ठोकर, बाल-बाल बचीं; 2 अंगरक्षक जख्मी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • पटना के चर्चित शिक्षक गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी, कोचिंग में घुसकर बदमाश ने दी चेतावनी, CCTV में कैद हुई फुटेज
  • अवैध संबंध छिपाने के लिए मां ने कर दी नाबालिग बेटे की हत्या, ममेरे भाई के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर हुआ मर्डर
  • ईशान किशन टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान हुए घायल, बुमराह की गेंद पर लगी चोट
  • एपस्टीन से 3-4 बार मिला था….राहुल गांधी के आरोप पर हरदीप पुरी का जवाब
  • थाईलैंड के डे केयर सेंटर में ताबड़तोड़ फायरिंग,22 बच्चों समेत 34 लोगों की मौत
  • Bharat Bandh on 12th Feb: क्या कल बैंक, स्कूल, कॉलेज और बाजार में लगेंगे ताले? जानें क्या खुला रहेगा क्या रहेगा बंद
  • T20 World Cup में डबल सुपर ओवर, अफगानिस्तान-दक्षिण अफ्रीका के मैच में अंतिम गेंद में पलटा मैच 
  • जमशेदपुर में अपराधियों ने फल व्यवसायी को मारी गोली, फायरिंग करते हुए हो गए फरार

You Might Also Like

पटना के चर्चित शिक्षक गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी, कोचिंग में घुसकर बदमाश ने दी चेतावनी, CCTV में कैद हुई फुटेज

पटना के चर्चित शिक्षक गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी, कोचिंग में घुसकर बदमाश ने दी चेतावनी, CCTV में कैद हुई फुटेज

8 minutes ago
68c5a15853df5 photo representational 135234707 16x9 1

अवैध संबंध छिपाने के लिए मां ने कर दी नाबालिग बेटे की हत्या, ममेरे भाई के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर हुआ मर्डर

24 minutes ago
ईशान किशन टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान हुए घायल, बुमराह की गेंद पर लगी चोट

ईशान किशन टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान हुए घायल, बुमराह की गेंद पर लगी चोट

1 hour ago
एपस्टीन से 3-4 बार मिला था....राहुल गांधी के आरोप पर हरदीप पुरी का जवाब

एपस्टीन से 3-4 बार मिला था….राहुल गांधी के आरोप पर हरदीप पुरी का जवाब

3 hours ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?