अंबिकापुर में पेट्रोल पंप पर युवती की चाकू मारकर हत्या, किसी और से बात करने का शक, CCTV में कैद हुई वारदात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 3, 2025

अंबिकापुरः छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के रिंग रोड चोपड़ापारा स्थित पेट्रोल पंप में कार्यरत युवती की दशहरे के दिन दिनदहाड़े एक युवक ने चाकू मारकर हत्या (Girl murder to knife attack) कर दी। युवक पेट्रोल भराने के बहाने वहां पहुंचा था। जब युवती उसके पास पहुंची तो युवक ने बाइक से चाकू निकालकर उस पर वार किया। युवती भागने लगी तो युवक ने उसे कुछ दूर तक दौड़ाया और मुख्य मार्ग पर ताबड़तोड़ चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी।

आरोपी ने करीब 20-25 बार युवती के पीठ पर वार किया। घटना देख आस-पास के लोगों ने आरोपी को दौड़ाया और पकड़कर गांधीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ रहे 2 लोगों पर भी आरोपी ने चाकू से हमला किया। यह घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है।

बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मगाजी शाहपुर निवासी विद्यावती उर्फ भारती टोप्पो पिता हीरालाल टोप्पो 28 वर्ष (Girl murder to knife attack) अंबिकापुर के चोपड़ापारा काली मंदिर के बगल में स्थित श्री कृपा फ्यूल्स पेट्रोल पंप में काम करती थी। गुरुवार की सुबह करीब 12.45 बजे वह ग्राहकों के वाहनों में पेट्रोल डाल रही थी।

See also  झारखंड के साहिबगंज में गंगा का रौद्र रूप, 1600 घरों में घूसा बाढ़ का पानी, स्कूल-कॉलेज बंद

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की बहु और पत्नी के साथ हजारीबाग में बदतमीजी, चालक के साथ मारपीट

इसी दौरान चांदो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भुलसीकला निवासी योगेंद्र पैंकरा 32 वर्ष बिना नंबर की बाइक से वहां पहुंचा। उसने युवती को बाइक में पेट्रोल भरने कहा। युवती जैसे ही उसके पास पहुंची, उसने बाइक से चाकू निकालकर युवती पर प्रहार कर दिया। चाकू (Girl murder to knife attack) युवती को नहीं लगी और वह जान बचाकर भागने लगी।

दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से गोदा

युवती जब भागने लगी तो युवक उसे दौड़ाने लगा। इस दौरान युवती पेट्रोल पंप से बाहर रिंग रोड मुख्य मार्ग पर निकल गई। इसी बीच युवक ने उसकी पीठ पर चाकू मार (Girl murder to knife attack) दिया। इससे युवती चिकन सेंटर के पास सडक़ पर गिर गई।

इसके बाद युवक ने उस पर 20-25 बार वार कर हत्या कर दी। चाकू युवती के पीठ से होकर सीने की ओर निकल गया था। युवती को गंभीर हालत में मिशन अस्पताल ले जाया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  अलौकिक अयोध्या : रामलला आ गए, इस पल का साक्षी हर भारतीय का जीवन हो गया सार्थक

लोगों ने दौड़ाकर आरोपी को पकड़ा

युवती पर प्रहार (Girl murder to knife attack) करते देख चिकन सेंटर संचालक गुरुदेव सिंह ने उसे दौड़ाया तो आरोपी ने उसका गला दबा दिया और भाग निकला। वह कुछ दूर आगे चलकर नवापारा के रास्ते में भागने लगा। लोगों का शोर सुनकर मोहल्ले के ही अरुण सिंह व उसके पुत्र निकले और भाग रहे युवक को किसी तरह पकड़ा।

इधर सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले 3-4 दिन से पेट्रोल पंप के आस-पास रेकी कर चुका था।

बिहार की 25 लाख महिलाओं के खाते में आज आएंगे 10-10 हजार, 2500 करोड़ ट्रांसफर करेंगे नीतीश कुमार

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

दशहरे के दिन दिनदहाड़े युवती की हत्या की वारदात (Girl murder to knife attack) पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक पिट्ठू बैग लिए बाइक से पेट्रोल पंप में पहुंचा। इस दौरान युवती अन्य ग्राहकों को पेट्रोल दे रही थी।

See also  शादी के 12 साल बाद प्रेमी के साथ रहने की ज‍िद पर अड़ी दो बच्‍चों की मां, पत‍ि ने ल‍िया हैरान करने वाला फैसला

युवक को देखकर वह पहले तो कुछ दूर चली गई। इस दौरान युवक ने बाइक में पेट्रोल भरने के बहाने उसे पास बुलाया। जब युवती पास गई तो युवक ने चाकू से उस पर प्रहार किया। इसके बाद युवती भागने लगी।

प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा मामला

प्रथमदृष्ट्या मामला (Girl murder to knife attack) प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। युवक और मृत युवती बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एक ही थाना क्षेत्र के निवासी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पूर्व में प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी वजह से उनमें विवाद हो गया था। इसी बीच आरोपी ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी का नाम जोगेन्द्र पैंकरा है। वह कुसमी इलाके का रहने वाला है। कुछ समय पहले तक युवती और आरोपी के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन कुछ महीनों से युवती उससे प्रेम संबंध नहीं रखना चाहती थी। आरोपी को शक था कि युवती किसी और लड़के से बातचीत करती है। इस कारण ही उसने घटना को अंजाम दिया।

जमशेदपुर में चेन छिनैती गैंग का हुआ पर्दाफाश; 26 महिलाओं सहित 33 गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now