दिल्ली के IITF में झारखंड दिवस की धूम, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कई खास कार्यक्रम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 15, 2026

नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में भी भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम और स्थानिक आयुक्त अरवा राजकमल ने धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उद्योग निदेशक विशाल सागर ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त अरवा राजकमल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव और प्रेरणा के प्रतीक हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र और राज्य के प्रति समर्पण, साहस, स्वाभिमान और संघर्ष की भावना को आत्मसात करने की जरूरत है।

बिरसा जंयती पर कई कार्यक्रम

अरवा राजकमल ने  कहा कि झारखंड का 26वां स्थापना दिवस अपनी गौरवशाली विरासत पर गर्व करने के साथ-साथ राज्य के विकास और समृद्धि के प्रति प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है। कार्यक्रम के दौरान स्थानिक आयुक्त ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से भवन के वाहन चालकों को उपहार और स्मृति चिह्न भेंट किए। भवन के कार्यों में उनके योगदान, समर्पण और सक्रिय सहभागिता की सराहना भी की गई। इस मौके पर झारखंड के जनजातीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और लोकगीत प्रस्तुत किए।

See also  नीतीश कुमार के प्रधान सचिव दीपक कुमार की पत्नी को बनाया गया महिला आयोग का सदस्य, नोटिफिकेशन में किया गया बड़ा खेल

IITF में झारखंड की जनजातीय संस्कृति का प्रदर्शन, झूमर पर झूमे दर्शक

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में स्थापित झारखंड पवेलियन में भी राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई।इस दौरान झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। जनजातीय समुदाय के कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्य और लोकगीतों की प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से झूमर नृत्य ने मेले में आए दर्शकों और आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। कलाकारों की प्रस्तुति से उत्साहित होकर कई अतिथि और आगंतुक भी झूमर नृत्य में शामिल हुए। इससे पवेलियन का माहौल उत्सवमय हो गया। इस आयोजन के माध्यम से झारखंड की जनजातीय पहचान और सांस्कृतिक विविधता को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now