नालंदा में NIA और ATS की छापेमारी, 10 ठिकानों पर सुबह 4 बजे से रेड

नालंदा में NIA और ATS की छापेमारी, 10 ठिकानों पर सुबह 4 बजे से रेड

डेस्कः बिहार के नालंदा जिले में एनआईए और एटीएस ने सुबह चार बजे से संयुक्त कार्रवाई शुरू की। जब शहर गहरी नींद में सो रहा था उस समय सुरक्षा एजेंसी की टीम बिहारशरीफ के लहेरी मोहल्ले में पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। टीम ने एक बंदूक की दुकान और ज्वेलरी दुकान सहित 10 ठिकानों पर एक साथ रेड की। निशाने पर था शहर का चर्चित ‘पीके गन हाउस’ और हथियार तस्करी से जुड़े संदिग्धों के आधा दर्जन ठिकाने। इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी ने न केवल स्थानीय लोगों को चौंका दिया है, बल्कि बिहार के अवैध हथियार सिंडिकेट की जड़ों को हिला कर रख दिया है।

26408457 nalandaaa

बिहार के भ्रष्ट DSP गौतम का कारनामा, कई महिला मित्र के नाम खरीदे फ्लैट, बंगाल से नेपाल तक नेटवर्क
जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी हथियार तस्करी गिरोह के नेटवर्क को खंगालने के लिए की जा रही है। जिले के ‘पीके गन हाउस’ समेत कई ठिकानों पर दबिश दी गई है। दुकान के अंदर रखे गए हथियारों के नंबर और स्टॉक का मिलान किया जा रहा है।सुबह-सुबह हुई इस बड़ी कार्रवाई से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है।जांच टीम लहेरी थाना क्षेत्र में रामप्रवेश कुमार के ‘पीके गन हाउस’, चिकसौरा थाना के मिर्जापुर गांव और हिलसा थाना के राममूर्ति नगर में एक साथ छापेमारी कर रही है। इस ऑपरेशन में लगभग 100 पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। हालांकि, सुरक्षा कारणों से स्थानीय थाने को इस छापेमारी की पूर्व जानकारी नहीं दी गई थी।

See also  18 हजार के बिल पर 1800 रुपये रिश्वत, बिहार में घूसखोर कल्याण पदाधिकारी को निगरानी ने किया गिरफ्तार

26408457 nalandaa

रांची के रातू में बच्ची की मुंहबोले भाई ने कर दी हत्या, लापता होने की कहानी गढ़ी, आरोपी के पिता ने गयाजी में कराया अंत्येष्टि
गौरतलब है कि इससे पहले 4 दिसंबर को भी नालंदा में एनआईए (NIA) की छापेमारी हुई थी। उस दौरान बिहार थाना के बारादरी मोहल्ला और भगनबीघा थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई थी। जांच टीम ने बारादरी निवासी मो. परवेज और भगनबीघा के राजेंद्र यादव से इस संबंध में पूछताछ की थी।इससे पहले जून 2025 भी एनआईए ने बड़ी छापेमारी की थी। इस दौरान सोहसराय थाना क्षेत्र के आशा नगर निवासी अभिजीत कुमार के किराये के मकान से 717 कारतूस बरामद हुए थे। वहीं, भगनबीघा थाना अंतर्गत रॉबिन यादव के घर से 117 कारतूस मिले थे। उस समय टीम ने अभिजीत के पिता को गिरफ्तार कर लिया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now